Shubman Gill Love Affairs: आखिर क्या है शुभमन का स्पार्क, जिसकी दीवानी हो जाती हैं हसीनाएं

Shubman Gill Love Affairs: शुभमन गिल भारत के मशहूर और हैंडसम क्रिकेटर्स में से एक हैं। उनका नाम आए दिन नई हसीना के साथ जोड़ा जाता है। आइए देखें उनके गर्लफ्रेंड की लिस्ट।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-08 05:25 GMT

Shubman Gill (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shubman Gill Girlfriend List: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) आज यानी 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले शुभमन कम ही समय में स्टार प्लेयर बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपने 5 साल के क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। शुभमन अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। उनका नाम आए दिन नई-नई हसीनाओं के साथ जोड़ा जाता है। आइए देखतें हैं शुभमन गिल के रियूमर्ड गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट (Shubman Gill Girlfriend 2024)।

शुभमन गिल लव अफेयर (Shubman Gill Love Affair)

सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शुभमन गिल की जोड़ी अगर सबसे ज्यादा किसी के साथ पसंद की जाती है तो वह हैं सारा तेंदुलकर। सारा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी (Sachin Tendulkar Daughter) हैं। जिनके साथ अक्सर खिलाड़ी का नाम जुड़ता रहता है। दोनों ने हालांकि कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन सारा कई बार शुभमन की बहन और उनके दोस्त के साथ स्पॉट की गई हैं। साथ ही शुभमन भी लंदन की सैर करते रहते हैं, जहां सारा अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं। खबरों की मानें तो दोनों काफी समय से साथ हैं।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शुभमन गिल की तस्वीरें एक बार एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ वायरल हुई थीं। जिसके बाद सारा तेंदुलकर संग उनके ब्रेकअप और नई सारा के साथ रिलेशनशिप की अफवाहें शुरू हो गईं। हालांकि कॉफी विद करण शो में अभिनेत्री सारा ने इन बातों को महज अफवाह बताते हुए कहा था कि आप गलत सारा से ये सवाल कर रहे हैं।

रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी इस लिस्ट में शुमार हैं। रिद्धिमा संग न केवल शुभमन की रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं, बल्कि यह भी कहा जाने लगा कि ये रियूमर्ड जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है। सोशल मीडिया पर हर कहीं शुभमन की शादी की तारीख को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने ही इस पर सफाई दी और कहा कि ये सब अफवाहें हैं।

अनन्या पांडे (Ananya Panday)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शुभमन गिल की रियूमर्ड गर्लफ्रेंड की लिस्ट में हाल ही में अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, ये सब अफवाहें शुरू हुईं अनन्या और शुभमन गिल की एक तस्वीर वायरल होने के बाद। दोनों ने एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए फोटोशूट कराया था, लेकिन फोटो वायरल होने के बाद कहा जाने लगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

लुक पर मरती हैं लड़कियां

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात जब भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम और पॉपुलर प्लेयर की आती है तो उसमें गिल का नाम जरूर शामिल होता है। यंग शुभमन अपने बल्लेबाजी के साथ ही अपने चार्म से भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लड़कियां तो उनकी दीवानी हैं और ये केवल भारत की बात नहीं है बल्कि दुनियाभर में वह अपने लुक से छाए रहते हैं। यही वजह है कि जब भी गिल किसी नई हसीना के साथ देखे जाते हैं तो उनका नाम फौरन उसके साथ जोड़ दिया जाता है।

इसे साबित करता हुआ हाल ही में एक वाक्या हुआ था। शुभमन ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अनन्या के साथ एक फोटो शेयर की थी। ये जानने के बावजूद भी कि ये फोटोशूट एक ब्रांड के लिए कराया गया है, लोगों ने उन्हें एक्ट्रेस के साथ शिप करना शुरू कर दिया।

Tags:    

Similar News