Fitness Tips of Mahatma Gandhi: रहना चाहते हैं स्वस्थ तो महात्मा गांधी के इस हेल्दी डाइट के नियमों का करें पालन

Fitness Tips of Mahatma Gandhi: मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi), महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) या बापू (Bapu) ये नाम भारत में विशेष स्थान रखता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-02 04:39 GMT

Mahatma Gandhi fitness Tips (Image: Social Media)

Fitness Tips of Mahatma Gandhi: मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi), महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) या बापू (Bapu) ये नाम भारत में विशेष स्थान रखता है। आज पूरा देश गांधी का 152वां बर्थडे सेलिब्रेट (Mahatma Gandhi Birthday) कर रहा है। गांधी जी दृढ़ संकल्प और अहिंसा जैसे सिद्धांतों के अलावा गांधी जी ने भी एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। ऐसे में अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो गांधी जी के स्वस्थ भोजन के नियमों का पालन कर सकते हैं, जो इस प्रकार है: 

व्रत रखना

गांधी जी व्रत रखने में काफी भरोसा रखते थे। बता दे गांधीजी ने हैवी भोजन के बाद, कभी कभी सिर्फ फलों और पानी का सेवन करके शरीर और ब्लड फ्लो को डिटॉक्सीफाई करने के महत्व को समझा, ताकि हाइड्रेटेड रहने के दौरान शरीर में बचे किसी भी तरह की समस्या से शरीर को छुटकारा मिल सके।

कच्ची सब्जियों का सेवन

गांधी जी अपने आहार में कच्ची सब्जियों को शामिल करते थे। इसलिए आपको भी अपने आहार में किसी न किसी रूप में कच्ची सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो कच्ची सब्जियों को सलाद या जूस के तौर पर शामिल कर सकते हैं। दरअसल गांधी के स्वस्थ रहने के पीछे कच्ची सब्जियां का रोल रहा है। 

बिना पॉलिश किया चावल 

बता दे एक विशेषज्ञ के अनुसार गांधी का आहार एकदम 21वीं सदी जैसा था। दरअसल आज के समय में ज्यादातर चीज़ों में मिलावट होती है। लेकिन गांधी जी के आहार में साबुत अनाज और बिना पॉलिश किए चावल को शामिल किया जाता था। यह ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि लोग इन पॉलिश किए गए चावल और सबूत अनाज आदि उत्पादों को खरीदने के लिए भी लाइन लगा रहे हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है। ऐसे में आप जब भी अनाज खरीदें हमेशा बिना पॉलिश किए गए अनाज को ही खरीदें।

बिना पके भोजन को खाना

दरअसल गांधीजी ने एक साथ कई दिनों तक कच्चा खाना भी खाया है। हालांकि गांधी जी ने यह भी स्वीकार किया कि कच्चा खाना खाने से कभी-कभी कुछ कमजोरी हो जाती है, लेकिन अगर दूध और घी एक साथ खाया जाए, तो यह शरीर को शुद्ध और मजबूत करने का एक जबरदस्त तरीका है। बता दे गांधी जी के अनुसार, कच्चा या बिना पका हुआ भोजन, बहुत फायदेमंद भोजन होता है, जिसमें किसी भी पोषक तत्व की कमी नहीं होती, जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। कच्चा भोजन यानी कई फल और सब्जियां, जैसे: कच्चे सलाद, स्प्राउट्स, चटनी के सेवन आदि, जो न केवल अच्छे स्वास्थ्य और शांत दिमाग प्रदान करते हैं बल्कि एक हेल्दी और टेस्टी भोजन भी बनाते हैं।

Tags:    

Similar News