Kon Hai Flying Beast: कौन है फ्लाइंग बीस्ट, जिन पर लगा पत्नी को धोखा देने का आरोप, सरेआम हुई बदनामी

Gaurav Taneja Ritu Rathee Divorce: गौरव तनेजा और रितु राठी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरें हैं कि दोनों तलाक ले रहे हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-29 16:53 IST

Kon Hai Flying Beast Family 

Kon Hai Flying Beast: इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक जाना माना कपल अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि फ्लाइंग बीस्ट (Flying Beast) के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पायलट गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) और उनकी पत्नी रितु राठी (Ritu Rathee) हैं। खबरें हैं कि इस कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अब अलग होने वाले हैं। इन खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है। क्योंकि नेटिजन्स दोनों के बीच का प्यार देखकर खुद के लिए भी उनके जैसे पार्टनर पाने की उम्मीद कर रहे थे। इस बीच तलाक की न्यूज बेशक फैंस के लिए निराशाजनक है। फिलहाल कपल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें तलाक की खबरों के बीच पायलट गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) पर अपनी पत्नी को धोखा देने समेत कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने दावा किया है कि जब रितु अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं तो गौरव क्रू मेंबर्स और फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उनके साथ हुकअप करने की छवि रखते थे। अपने इस व्यवहार के लिए वह एयरलाइन में बदनाम भी थे। वहीं, रितु का भी एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। इन सब आरोपों पर गौरव कुछ ना कहने का फैसला किया है।

कौन हैं गौरव तनेजा (Gaurav Taneja Kaun Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गौरव तनेजा पेशे से एक पायलट और मशहूर भारतीय यूट्यूबर हैं। उनका यूट्यूब पर 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से पॉपुलर चैनल है। इसके अलावा उनके दो अन्य चैनल भी हैं, जिनके नाम फिट मसल टीवी और रसभरी के पापा है। इन चैनलों पर वह अपनी फैमिली के साथ वीडियोज (व्लॉग) पोस्ट करते हैं। उनके वीडियोज और परिवार को फैंस खूब प्यार देते हैं। गौरव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (Gaurav Taneja Education In Hindi) किया है। साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के विधि संकाय से लॉ की पढ़ाई की है।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौरव ने साल 2016 में पायलट रितु राठी (Gaurav Taneja And Ritu Rathee) से शादी रचाई थी। ये एक लव मैरिज थी। कपल दो बेटियों कियारा और पीहू के माता-पिता हैं। रितु खुद भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक खास पहचान रखती हैं। उनके वीडियोज को देखना लोग खूब पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 16 लाख लोग फॉलो करते हैं। बता दें रितु और गौरव टीवी के रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में साथ नजर आ चुके हैं।

गौरव तनेजा नेटवर्थ (Gaurav Taneja Net Worth In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें गौरव तनेजा की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 तक फ्लाइंग बीस्ट करीब 37 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया सोशल मीडिया, यूट्यूब, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस है।

इस वीडियो के बाद शुरू हुईं अफवाहें (Ritu Rathee Viral Video)

बता दें वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उनसे पति द्वारा धोखा दिए जाने और बच्चों की जिंदगी से जुड़े सवाल पूछती सुनाई दे रही है। यूजर्स का दावा है कि ये आवाज रितु राठी की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें गौरव तनेजा ने धोखा दिया है। हालांकि गौरव ने इस कंट्रोवर्सी पर कुछ ना बोलने का निश्चय किया है।

Full View
Tags:    

Similar News