Girls Fashion Tips: ये 5 लिप शेड्स हर स्किन टोन पर करते हैं सूट, किसी भी Occasion के लिए हैं परफेक्ट

Girls Fashion Tips In Hindi: ज्यादातर लड़कियों को लिप शेड्स बेहद पसंद होते हैं। अक्सर महिलाएं लिप शेड्स में नए नए विकल्प को ट्राई करना चाहती हैं इसे लेकर कन्फ्यूज रहती हैं।

Update: 2022-09-30 05:58 GMT

Lipstick for Every Skin Tone (Image: Social Media)

Girls Fashion Tips in Hindi: ज्यादातर लड़कियों को लिप शेड्स बेहद पसंद होते हैं। अक्सर महिलाएं लिप शेड्स में नए नए विकल्प को ट्राई करना चाहती हैं इसे लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। लिपस्टिक खरीदते समय महिलाएं लिप शेड्स को अपने हाथों पर लगाकर देखती हैं लेकिन कई बार जब इसे लिप पर लगाती हैं तो यह उनपर सूट नहीं करता। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 लिप शेड्स के बारे में जो हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट बोले तो बेस्ट है:

वाइन कलर (Wine Color)

वाइन कलर एक ऐसा कलर है जो हर महिला के स्किन टोन को सूट करता है। हालांकि इस लिप शेड्स को हमेशा से ही बेहद अंडररेटेड समझा गया है, लेकिन वाइन कलर अपने आप में ही अपनी एक अलग छाप छोड़ता है। ऐसे में अगर आप मेकअप में सिर्फ लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करती हैं तो वाइन कलर को चुन सकती हैं क्योंकि यह एक डार्क बोल्ड कलर है जो आपके चेहरे की सुंदरता को हाइलाइट करेगा।

जिंजरब्रेड कलर (Gingerbread Color)

दरअसल जिंजरब्रेड कलर के बारे ने कुछ ही महिलाएं को पता होगा क्योंकि यह कलर हमेशा से बेहद अंडरवैल्यू रहा है। बता दे यह कलर ऑरेंज ब्राउन का मिक्स है जो कि हर स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है। खासकर जो कॉलेज गर्ल्स होती हैं वेइस कलर को बेहद पसंद करती हैं क्योंकि यह कलर लाइट लगता है। इसलिए आप इस कलर को रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

रूबी रेड कलर (Ruby Red Color)

रूबी रेड कलर की बात ही कुछ और है दरअसल पार्टी हो या कोई भी फंक्शन, यह कलर हर अवसर के लिए बेहद सूटेबल है। दरअसल रूबी रेड कलर को एक बेहद बोल्ड कलर माना जाता है। बता दे इस कलर का अंडरटोन ओरेंज है और दिखने में ये कलर थोड़ा सा पर्पल टच भी देता है। ये उन महिलाओं के लिए बेस्ट विकल्प है जो महिलाएं डार्क रेड कलर को पसंद नहीं करती। लेकिन उन्हें बोल्ड कलर पसंद है तो ये कलर उन महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

डस्क रोज़ कलर (Dusk Rose Color)

दरअसल डस्क रोज़ कलर सभी कलर फैमिलीज़ से एकदम अलग और हटके है क्योंकि ये कलर लिप्स को बेहद नेचुरल लुक देता है जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगता है। बता दे अधिकतर ये कलर यंग गर्ल्स को पसंद आता है क्योंकि ये बहुत लाइट कलर होता है और ये कलर चेहरे को एक सॉफ्ट लुक देता है। आप इस कलर को अपने ऑफिस के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

डीप रेड कलर (Deep Red Color) 

रेड लिपस्टिक हमेशा से ट्रेंड में रहा है और लाइमलाइट चुराया है। दरअसल दीप रेड कलर की अंडरटोन वार्म होती है लेकिन ये बेहद बोल्ड और क्लासी लुक देता है। इसलिए यह कलर अपने आप में ही एक स्टाइल स्टेटमेंट है। शादी हो या कोई भी अवसर यह कलर हमेशा से ही एवरग्रीन और ट्रेंड में रहा है। आपको डीप रेड कलर को किसी भी पार्टी में जरूर ट्राई करना चाहिए। 



Tags:    

Similar News