Guru Purnima: क्रिकेट जगत में मशहूर है गुरु-शिष्य की ये जोड़ी, आपकी फेवरेट कौन?

Mentor and Student Duos: क्रिकेट जगत की ऐसी कई गुरु शिष्य की जोड़ी है, जो फैंस के बीच मशहूर है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-21 06:00 GMT

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Guru Purnima 2024: आज 21 जुलाई, रविवार को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का त्योहार मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में गुरु को ईश्वर के समान माना जाता है। एक गुरु ही अपने शिष्य का सही मार्गदर्शन कर सकता है। गुरु न केवल शिष्य को अक्षर ज्ञान करवाता है, बल्कि जीवन में विकास के लिए उसका मार्गदर्शन करता है और प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखा जाता है। गुरु की हमारे जीवन में महत्व को समझाने के लिए ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आज हम आपको क्रिकेट जगत (Cricket World) के कुछ मशहूर शिष्य गुरु की जोड़ी के बारे में, जिन्हें अपने गुरु के साथ खेलने का भी मौका मिला।

1- सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। संन्यास के बाद भी दोनों की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। सहवाग ने हमेशा ही सचिन को अपना आदर्श माना है। उन्होंने कई मौकों पर इस बात को स्वीकारा है। सचिन ने 1989 में टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, जबकि सहवाग ने 1999 में।

2- एमएस धोनी-ऋषभ पंत

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऋषभ पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो धोनी को अपना रोल मॉडल मानते आए हैं। उनका कहना है कि न केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी धोनी हमेशा मेरा समर्थन करने और मेरा मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद रहते हैं। अक्सर पंत मैदान पर और मैदान के बाहर धोनी के साथ समय बिताते नजर आते हैं। फैंस दोनों को फेवरेट गुरु शिष्य की जोड़ी मानते हैं।

3- अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इन दिनों अभिषेक शर्मा अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया में अपना डेब्यू किया है। बता दें अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्रेनिंग दी है। आज के समय में अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह फैंस के फेवरेट गुरु शिष्य की जोड़ी बन गए हैं।

4- ईशान किशन-धोनी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ईशान किशन टीम इंडिया के युवा और ऊर्जावान खिलाड़ी हैं, जो अपनी परफॉर्मेंस को लेकर छाए रहते हैं। टीम का ये टैलेंटेड खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानता है। भले ही धोनी अब टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन खिलाड़ियों के लिए हमेशा से ही प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। ईशान धोनी के अलावा रोहित और विराट कोहली को भी अपना गुरु मानते हैं। उनके पिता ने बताया था कि जब भी उसे किसी चीज में कोई दिक्कत होती है तो विराट या रोहित से चीजें जरूर डिस्कस करता है।

Tags:    

Similar News