Propose Day Gift Ideas: क्रश को करना हो प्रपोज या गर्लफ्रेंड को करवाना हो स्पेशल फील, प्रपोज डे के दिन दें ये खास तोहफे
Propose Day 2025 Gift Ideas: प्रपोज डे के दिन अगर आप अपने पार्टनर या क्रश को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उन्हें खास तोहफा जरूर दें। यहां हम आपके लिए कुछ गिफ्ट्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें से आप उनके लिए गिफ्ट चुन सकते हैं।;
Propose Day Gift Ideas (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Propose Day 2025 Gift Ideas For Girlfriend And Crush: क्या आप भी प्रपोज डे के लिए एक्साइटेड हैं। यह वैलेंटाइन वीक (Valentines Week Second Day) का दूसरा दिन होता है, जो कि हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है। अब क्योंकि ये प्यार के इजहार का दिन है तो ये हर उस शख्स के लिए खास होता है, जिसे अपने क्रश को प्रपोज करना हो या फिर अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील करवाना हो। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट प्रपोज डे गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप अपने 'प्यार' का दिन और भी खुशनुमा और यादगार बना सकते हैं।
प्रपोज डे के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज (Best Gift Ideas For Propose Day 2025)
अगर आप कंफ्यूज हैं कि प्रपोज डे पर आखिर उन्हें क्या दिया जाए तो इन 5 गिफ्ट्स में से एक उपहार अपने प्यार के लिए चुन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं प्रपोज डे के दिन गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड या क्रश को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
1- रिंग
प्रपोज डे पर अगर अपने क्रश को प्रपोज करना है तो एक रिंग तो बनती है। क्या पता उसका सपना हो कि जब उसे कोई प्रपोज करे तो अपने घुटने टेककर उसे रिंग पहनाए। वैसे तो ये वेस्टर्न कल्चर का हिस्सा है, लेकिन आज के समय में भारत में भी इस कल्चर को प्रमुखता से अपनाया जा रहा है। आप अपने बजट के हिसाब से रिंग चुन सकते हैं। केवल क्रश ही नहीं बल्कि प्रपोज डे पर ऐसा आप अपने पार्टनर को भी स्पेशल फील करवाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कुछ डिफरेंट करना हो तो रिंग वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं।
2- चॉकलेट और फ्लावर का बुके
रिंग तो एक चीज है, लेकिन अगर केवल रिंग लेकर प्रपोज करने जाओ तो ये कुछ अधूरा सा लगता है। ऐसे में आप अपनी क्रश, गर्लफ्रेंड को चॉकलेट और फ्लावर का बुके दे सकते हैं। लड़कियों को फूल और चॉकलेट दोनों ही पसंद होता है।
3- अपनी फेवरेट जगह पर ट्रिप कर सकते हैं प्लान
ये आइडिया उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड या फिर लाइफ पार्टनर को प्रपोज डे पर सरप्राइज देना चाहते हों। आप उस जगह पर एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जो आपके बहुत करीब हो या फिर दोनों के बकेट लिस्ट में बहुत लंबे समय से हो।
4- हैंड कास्टिंग (Hand Casting)
इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ हैंड कास्टिंग भी कर सकते हैं, ये आप दोनों के लिए एक मेमोरेबल गिफ्ट साबित होगा। इसके लिए आपको आसानी से ऑनलाइन हैंड कास्टिंग किट मिल जाएगी।
5- कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर (Customized Gift Hamper)
इसके अलावा आप कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर भी अपने पार्टनर या क्रश को गिफ्ट कर सकते हैं। यह स्किन केयर, ग्रूमिंग किट या उसके पसंद की कुकीज कुछ भी हो सकता है।