Hartalika Teej Look Idea: तीज में पहनें जाह्नवी की ये साड़ी, पति के उड़ेंगे होश

Hartalika Teej Look: आप हरतालिका तीज व्रत के लिए जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट इंडियन लुक (Janhvi Kapoor Indian Look) से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए डालें एक्ट्रेस के इस लुक पर एक नजर।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-15 10:07 GMT

Janhvi Kapoor (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Janhvi Kapoor Indian Look: हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का पर्व हिंदू धर्म में बेहद महत्व रखता है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना और निर्जला व्रत किया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि यह व्रत पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। कुवारी लड़कियां भी इस व्रत को अच्छा वर पाने के लिए करती हैं। सबसे पहले हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए रखा था। इसीलिए इस व्रत का काफी महत्व है।

इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर (Hartalika Teej 2024 Date) को रखा जाएगा। तीज के दिन का सभी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन सभी महिलाएं नई-नवेली दुल्हन की तरह सज-धजकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। अगर आप तीज के लिए परफेक्ट लुक (Saree Look Idea For Teej) की तलाश में हैं तो जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट इंडियन लुक (Janhvi Kapoor Indian Look) से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जाह्नवी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं और इंडियन लुक को बेहतर तरीके से कैरी करना जानती हैं। आइए डालें जाह्नवी कपूर के साड़ी लुक (Janhvi Kapoor Saree Look) पर एक नजर।

जाह्नवी कपूर का खूबसूरत साड़ी लुक (Janhvi Kapoor Saree Look For Teej 2024)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में एक इवेंट में रेड कलर की साड़ी कैरी की थी और ये कहना गलत नहीं होगा कि अपने इस खूबसूरत लुक से उन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली। जाह्नवी को अक्सर उनके इंडियन लुक के लिए कॉम्प्लिमेंट्स मिलते रहते हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने एथनिक लुक से फैंस को घायल कर दिया। एक्ट्रेस सिंपल से सिंपल लुक को भी खूबसूरत ढंग से कैरी करती हैं। जाह्नवी का ये लुक हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Vrat) के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

इस रेड साड़ी को जाह्नवी कपूर ने ग्रीन कलर के फुल स्लीव ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इसमें लगा चौड़ा बॉर्डर साड़ी में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। यह साड़ी ट्रेंडिंग है और न्यूली वेड्स से लेकर हर महिला पर खिलेगी। रेड कलर को सुहागिनों का रंग माना जाता है और तीज में ग्रीन रंग के कपड़े पहनने की प्रथा है तो ऐसे में यह लुक और भी परफेक्ट साबित होगा।

मेकअप और एसेसरीज

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

किसी भी लुक को इनहेंस करने का काम करते हैं गहने और मेकअप। जाह्नवी के इस लुक में भी जूलरी और मेकअप ने बड़ा रोल अदा किया है। उन्होंने साड़ी से मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स को पहना है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मिनिमल ड्यूई मेकअप किया है। उन्होंने विंग आईलाइनर से आंखों की खूबसूरती बढ़ाई है। छोटी सी बिंदी और नोज रिंग से जाह्नवी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। अगर आप जाह्नवी का ये लुक रिक्रिएट कर रहे हैं तो उनके मेकअप लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News