अगर करते हैं इसका इस्तेमाल, तो हो जाएंगे आप कैंसर के शिकार

आप घर में अक्सर तेल से बनी चीजे खाते हैं लेकिन उसके बाद भी बर्तन में काफी तेल बच जाता है। बहुत से लोग उस बचे हुए तेल का भी इस्तेमाल दूसरे खाने के सामान करते हैं।

Update: 2023-07-25 17:47 GMT

लखनऊ: आप घर में अक्सर तेल से बनी चीजे खाते हैं लेकिन उसके बाद भी बर्तन में काफी तेल बच जाता है। बहुत से लोग उस बचे हुए तेल का भी इस्तेमाल दूसरे खाने के सामान करते हैं। हमारे ख्याल से यूज़ तेल को दुबारा यूज़ इसलिए करते हैं कि वो वेस्ट न हो जाए। इसे शायद थोड़ा समय बच सकता हैं। समय और पैसा बचाने के लिए शायद ऐसा किया जाता है। लेकिन क्या यह सही है? अगर आपको नहीं पता तो हम बतातें हैं इस तेल का आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंच रहा है। आपको बतातें हैं इससे होने वाली बीमारियों के बारे में।

ये भी देखें:आर्थिक मंदी से जूझ रहा पाकिस्तान, अब बनाया ऐसा रिकॉर्ड

इन बीमारियों से रहें सावधान-

तेल का एक से ज्यादा बार इस्तेमाल करने से उसका रंग काला पड़ता जाता है। ये तेल शरीर में लो डेंसिटी लीपोप्रोटीन यानी बैड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। इसके बढ़ने से हृदय रोग, स्ट्रोक और छाती में दर्द की संभावना बढ़ जाती है।

कैंसर का कारण-

तेल का बार-बार इस्तेमाल कैंसर का खतरा बढ़ाता है, तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। इससे तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा समाप्त होने लगती है और कैंसर के कीटाणुओं की संभावना काफी बढ़ जाती है।

ये भी देखें:PM मोदी के नये विमान से थरथर कांपेगा पाकिस्तान, जल्द आ रहा भारत, ये हैं खूबियां

एसिडिटी और गले में जलन-

ज्यादातर स्ट्रीट फूड बनाने के लिए ऐसे ही तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बने खाने का सेवन करने से आपको गले में जलन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

मोटापा और डायबिटीज-

तेल का बार-बार यूज करने से आप मोटापा, डायबिटीज और अन्य तरह के हृदय रोगों का शिकार हो सकते हैं। रीयूज ऑयल का सेवन बंद करने से और भी कई तरह की बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है।

ये भी देखें:बड़ा फैसला: 50 लाख कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट

ये हैं बचाव के तरीके-

री-हीटिड कुकिंग ऑयल के बार-बार इस्तेमाल से बचने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। पहला, खाना जरूरत के हिसाब से बनाएं। ऐसा करने से आपके पैन में न तो फालतू तेल बचेगा और न आप उसका दोबारा इस्तेमाल कर पाएंगे।

लेकिन आप बात माने तो घर के खाने की आदत डालें और बाहर के खाने से बचें। बाहर मिलने वाला जंक फूड ऐसे ही तेल में बना होता है। अगर आप बाहर जातें हैं तो कोशिश करें कि घर का ही बना खाना ले जाएं अपने साथ। ट्रैवलिंग के दौरान भी बाहर के बने खाने से दूर ही रहें तो अच्छा होगा।

Tags:    

Similar News