Health Tips: जिद्दी से जिद्दी Stretch Marks हटाए अब रातों-रात, देखें ये देसी नुस्खे

स्ट्रेच मार्क्स त्वचा की खूबसूरती में दाग की तरह होते हैं। कट स्लीव ब्लाउज पहनना हो, मिनी स्कर्ट या शॉर्ट्स अगर आपकी बॉडी में स्ट्रेच मार्क्स हैं तो आप इन ड्रेसेज को पहनने से कतराएंगे। वास्तविकता में ये काफी भद्दे लगते हैं।

Update: 2019-06-14 10:50 GMT

नई दिल्ली: स्ट्रेच मार्क्स त्वचा की खूबसूरती में दाग की तरह होते हैं। कट स्लीव ब्लाउज पहनना हो, मिनी स्कर्ट या शॉर्ट्स अगर आपकी बॉडी में स्ट्रेच मार्क्स हैं तो आप इन ड्रेसेज को पहनने से कतराएंगे। वास्तविकता में ये काफी भद्दे लगते हैं।

दरअसल, त्वचा में ये निशान मोटापे के कारण बनते हैं। जब वजन बढ़ने पर त्वचा में खिंचाव आता है तो शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते है जोकि बेहद बुरे दिखते हैं। आईए जानते हैं इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय:

यह भी देखें... कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार से पूछा- डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्या किया?

ऐसे पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा:

काम में काफी राहत पहुंचाता है बल्कि ये बॉडी पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स दूर के निशान को कम करने में भी काफी सहायक होते हैं। बॉडी में जिस जगह स्ट्रेच मार्क्स हों वहां विक्स लगाकर इसे क्लिपिंग रैप से ढंक दें। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। हर रात ये उपाय करने से स्ट्रेच मार्क्स काफी हद तक कम हो जाएंगे।

बॉडी में जहां स्ट्रेच मार्क्स हों वहां फ्रेश नींबू का रस उंगलियों की टिप से गोलाकार करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो दें।

यह भी देखें... पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों पर हिंसा मामले में अब तक 27 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए किसी भी तेल में 2 टी स्पून बादाम के तेल मिक्स कर लें। अब इसे गुनगुना गर्म कर लें। बॉडी में जिस जगह स्ट्रेच मार्क हों इस तेल को गोलाकार दिशा में लगाते हुए तब तक मलें जब तक पूरा तेल स्किन में अब्सॉर्ब न हो जाए। आप दिन में दो बार ये प्रक्रिया दोहरा सकती हैं।

Tags:    

Similar News