Cholesterol Kaise Kam Kare: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कैसे घटाएं, यहां जान लें कुछ असरदार तरीके

High Cholesterol Ke Nuksan: कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर और कुछ प्रकार के खाने में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो कई शारीरिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-08 20:21 IST

High Cholesterol (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Cholesterol Kam Karne Ke Upay: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान (Healthy Diet) और लाइफस्टाइल (Lifestyle) का होना बेहद जरूरी है। आज के समय में जंक और प्रोसेस्ड फूड का काफी ज्यादा सेवन किया जाने लगा है, जो बड़ों से लेकर युवाओं और बच्चों में कई खतरनाक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन रहे हैं। इनमें से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)। यह समस्या तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। अगर बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो यह हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) की वजह बन सकता है। आइए जानें कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से क्या होता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol Kya Hota Hai In Hindi)

सबसे पहले तो ये जान लें कि आखिर कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) होता क्या है। यह आपके शरीर और किसी खास खाने में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो कई शारीरिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है। यह हार्मोन, विटामिन डी और खाना पचाने में मदद करने वाले तत्व बनाता है। लीवर शरीर की जरुरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोलेस्ट्रॉल बना लेता है। इसके अलावा कुछ खाने-पीने वाली चीजों से भी शरीर को अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल मिलता है। 

शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए एक सिस्टम होता है। लेकिन कभी-कभी यह सिस्टम उतने अच्छे से काम नहीं कर पाता या ओवरलोड हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप खून में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल का संचार हो सकता है। यही खतरे की वजह बन जाता है। क्योंकि खून में बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल से ज्यादा होने पर खून की धमनियों में जम जाता है। इससे हार्ट और ब्रेन में पहुंचने वाले खून की सप्लाई बाधित हो जाती है। ऐसे में दिल का दौरा पड़ने या स्ट्रोक होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol Kitna Hona Chahiye)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपकी बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल (Types Of Cholesterol) बनते हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना और गुड कोलेस्ट्रॉल का घटना दोनों ही हार्ट हेल्थ (Heart Health) के लिए खराब माना जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैड कोलेस्ट्रॉल 100 mg/dL से कम होने पर नॉर्मल माना जाता है। 130 mg/dL या ज्यादा हो जाए तो यह बॉर्डर लाइन होती है। 160 mg/dL से ज्यादा होने पर यह खतरनाक बन जाता है। वहीं, जब बैड कोलेस्ट्रॉल 190 mg/dL से ज्यादा हो जाए, तब यह डेंजर कंडीशन माना जाता है और इसमें हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बात करें गुड कोलेस्ट्रॉल की तो यह 60 mg/dL या इससे अधिक होने पर नॉर्मल होता है और 40 mg/dL या इससे कम होने पर बेहद कम माना जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल कम होने पर भी हार्ट हेल्थ बिगड़ सकती है।

इसके अलावा शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL या इससे कम होने पर नॉर्मल माना जाता है। 240 mg/dL बॉर्डर लाइन होता है और 240 mg/dL से ज्यादा टोटल कोलेस्ट्रॉल, हाई कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। वहीं, अगर टोटल कोलेस्ट्रॉल 300 या इससे ज्यादा हो जाए, तब यह अलार्मिंग सिचुएशन बन जाती है और हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

इसके अलावा खून में ट्राइग्लिसराइड्स भी होता है, जिसे कंट्रोल करना जरूरी है। ट्राइग्लिसराइड्स की बात करें तो शरीर में इसकी मात्रा 150 mg/dL से कम होनी चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में ट्राइग्लिसराइड्स होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

कैसे कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol Kaise Control Karen In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कोलेस्ट्रॉल को जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर घटाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे घटाने के असरदार तरीके।

1- कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है स्वस्थ आहार लेना। इस समस्या को कम करने के लिए ड्राई फ्रूट्स, फल, सब्जियां, दालें, बीन्स, मछली, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल और साबुत अनाज वाला आहार खाना चाहिए। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाले फूड आइम्स से दूरी बना लेनी चाहिए।

2- इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने करने के लिए नियमित कम से कम आधे घंटे मध्यम तीव्रता वाला व्यायाम जरूर करें।

3- साथ ही अपने वजन को कंट्रोल में रखें। क्योंकि वजन को कम करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार हो सकता है। 

4- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ें और शराब का सेवन बिल्कुल कम कर दें।

5- इसके अलावा डायबिटीज और बीपी को भी कंट्रोल में रखें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों या सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News