Food Order: सबसे ज्यादा मांग बिरयानी की, हर ढाई सेकेण्ड में एक आर्डर

Food Order: लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है बिरयानी। ये पता चला है ऑनलाइन आर्डर के ट्रेंड देखने से। 2023 में लगातार आठवें साल बिरयानी "स्विगी" पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2023-12-14 15:18 GMT

सबसे ज्यादा मांग बिरयानी की, हर ढाई सेकेण्ड में एक आर्डर: Photo- Social Media

Food Order: लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है बिरयानी। ये पता चला है ऑनलाइन आर्डर के ट्रेंड देखने से। 2023 में लगातार आठवें साल बिरयानी "स्विगी" पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया। और प्रत्येक 5.5 चिकन बिरयानी के मुआक्बे एक वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। अकेले एक जनवरी 2022 को स्विगी प्लेटफॉर्म पर 4,30,000 बिरयानी का ऑर्डर दिया गया था।

1 जनवरी से 23 नवंबर के बीच ऑर्डर डेटा के आधार पर "हाउ इंडिया स्विगीड 2023" रिपोर्ट में ये जानकारी जारी की गयी है। इससे पता चला कि 2.49 मिलियन ग्राहकों ने बिरयानी ऑर्डर के साथ स्विगी पर शुरुआत की। सभी शहरों में, हैदराबाद में इस व्यंजन के लिए सबसे अधिक डिमांड थी क्योंकि हर छठी बिरयानी की डिलीवरी इसी शहर में होती थी।

Photo- Social Media

प्रति मिनट 188 पिज्जा

विश्व कप 2023 फाइनल के दिन 19 नवंबर को भारत में प्रति मिनट 188 पिज्जा का ऑर्डर दिया गया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सबसे अधिक ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद के यूजर्स खातों से थे, जिनमें से प्रत्येक ने 10,000 से अधिक ऑर्डर दिए। मूल्य के हिसाब से सबसे अधिक खर्च मुंबई के एक यूजर ने किया, जिसने 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया था।

Photo- Social Media

77 लाख गुलाब जामुन

दुर्गा पूजा के दौरान, गुलाब जामुन ने 7.7 मिलियन से अधिक ऑर्डर के साथ रसगुल्ला को पीछे छोड़ दिया। नवरात्रि के सभी नौ दिनों के लिए शाकाहारी ऑर्डरों में मसाला डोसा शीर्ष पसंदीदा था। इसके अलावा, बैंगलोर देश की "केक राजधानी" रही जहां अकेले चॉकलेट केक के लिए 8.5 मिलियन ऑर्डर दिए गए थे। मदर्स डे (14 मई) पर सबसे ज्यादा चॉकलेट केक का ऑर्डर दिया गया।

Photo- Social Media

सबसे ज्यादा सर्च दूध के लिए

रिपोर्ट में इसके फ़ास्ट कमर्शियल वर्टिकल, स्विगी इंस्टामार्ट के लिए डेटा भी दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला आइटम दूध था, उसके बाद दही और प्याज था। चेन्नई में एक यूजर से सिंगल उच्चतम ऑर्डर 31,748 रुपये का था। यह कॉफ़ी, जूस, कुकीज़, नाचोज़ और चिप्स जैसे आइटम का था। वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा ऑर्डर जयपुर के एक यूजर द्वारा दिया गया था, जिसने एक ही दिन में स्विगी इंस्टामार्ट पर 67 ऑर्डर दिए थे। सबसे तेज़ डिलीवरी दिल्ली में हुई, जहाँ स्विगी इंस्टामार्ट ने 65 सेकंड में इंस्टेंट नूडल्स का एक पैकेट डिलीवर किया।

Tags:    

Similar News