Hina Khan Life Story: नहीं माना मां का कहना और निकल गई मुंबई, आज एक बड़ी एक्ट्रेस हैं हिना खान

Hina Khan Story: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने हिना खान को घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलाई और वह सबकी चहेते बहू बन गईं। एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-17 05:45 GMT

Hina Khan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Hina Khan Struggle Story: एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। वह थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हिना खान का कैंसर का इलाज (Hina Khan Cancer Treatment) भी शुरू हो गया है। हिना टीवी और ओटीटी का एक पॉपुलर चेहरा हैं। उनका पहला ही शो सुपरहिट साबित हुआ था और आज भी अच्छी टीआरपी के साथ चल रहा है। हिना खान सबसे पहले टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आई थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलाई और वह सबकी चहेते बहू बन गईं। इस शो के चलते उन्हें आज भी लोग अक्षरा के नाम से जानते हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये सफर इतना आसान नहीं था। आइए जानते हैं हिना खान के एक्ट्रेस बनने के स्ट्रगल की कहानी।

फैमिली नहीं चाहती थी एक्ट्रेस बनें हिना खान

हिना खान (Hina Khan) टीवी शोज से लेकर रिएलिटी शोज और ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं। हालांकि उनके लिए ये सफर इतना भी आसान नहीं था। अभिनेत्री बनने के लिए उन्हें अपने परिवारवालों से भी बगावत करनी पड़ी। क्योंकि परिवार को हिना का एक्ट्रेस बनना बिल्कुल भी गवारा नहीं था। लेकिन वो कहते हैं ना, अगर किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। बस हिना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस हिना खान एक रूढ़िवादी कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां किसी को एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। हिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार इतना सख्त था कि उन्हें पढ़ने के लिए दिल्ली तक नहीं भेजना चाहता था। लेकिन एक्ट्रेस ने जैसे-तैसे करके अपने पिता को मनाया और दिल्ली चली गईं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने हिना की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। दरअसल, दिल्ली आने के बाद उनकी एक दोस्त ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा। हिना ने उनकी बात मानी और ऑडिशन देने चली गईं, जहां उन्हें पसंद भी कर लिया गया। केवल इतना नहीं हिना को लीड रोल भी ऑफर किया गया।

ऐसे माने माता-पिता

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अब अगर हिना इस बारे में परिवारवालों को पहले ही बता देतीं तो हो सकता था आज हिना खान, 'हिना खान' न होतीं। ऐसे में हिना बिना अपने पेरेंट्स को बताए मुंबई चली गईं और शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी। थोड़े समय बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, लेकिन हिना के इस कदम के बारे में जानकर उनकी फैमिली उनसे गुस्सा हो गई। यहां तक कि रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता से रिश्ता भी खत्म कर लिया। फिर भी हिना ने अपने पांव पीछे नहीं खींचें। जब उनका सीरियल पॉपुलर हुआ तो उनके पापा इसके लिए मान गए, लेकिन मां अब भी हिना के इस फैसले से नाराज थीं। हिना के मुताबिक, मुंबई आने के बाद भी उनका उनकी मां से झगड़ा हुआ करता था। हालांकि हिना को मिल रहे प्यार को देखने के बाद उनकी मां भी इसके लिए राजी हो गई थीं।

करियर (Hina Khan Career)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हिना खान ने करीब 8 सालों तक सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड रोल निभाया था। शो से उनकी विदाई के बाद भी लोग उन्हें अक्षरा के नाम से जानते हैं। इस शो के बाद हिना रिएलिटी शो बिग बॉस 11 और खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कसौटी जिंदगी की, नागिन जैसे टीवी शोज भी किए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और फिल्म हैक्ड से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके अलावा हिना कई सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

Tags:    

Similar News