Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर करें ये टोटके या उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Holika Dahan Ke Totke 2024: होलिका दहन पर करें ये आसान से उपाय या टोटके नकारात्मक शक्तियों का होगा अंत और आर्थिक स्थिति में भी होगा सुधार।

Update: 2024-03-22 07:30 GMT

Holika Dahan Ke Totke 2024 (Image Credit-Social Media)

Holika Dahan Ke Totke 2024: रंगों का त्योहार होली अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है ऐसे में मान्यता है कि होली से एक दिन पहले यानि होलिका दहन पर सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है। साथ ही चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि होलिका होलिका दहन के दिन कुछ टोटके या उपाय करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। साथ ही सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और आर्थिक संकट भी दूर हो जाता है। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

होलिका दहन पर करें ये उपाय (Holika Dahan Ke Totke 2024)

होली रंगों का त्यौहार है साथ ही ये हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार में से भी एक है। वहीँ इससे ठीक एक दिन पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन होता है। इस साल ये 24 मार्च को है। वहीँ इसके अगले दिन प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक समझा जाता है। होलिका दहन का शास्त्रों में काफी महत्त्व बताया गया है। ऐसी भी मान्यता है कि होलिका दहन पर कुछ उपाय करने से नकारात्मक शक्तियां ख़त्म हो जातीं हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का हर ओर संचार होता है।

होलिका दहन की पूजन विधि व सामग्री

होलिका दहन पर लोग घरों और चौराहों पर आग जलाते हैं साथ ही इसी आग को लेकर घरों में गाय के गोबर के उपले जलाये जाते हैं। इसके बाद उसमे पूजन सामग्री जैसे गेंहू की बालियां, चने की बालियां, कच्चा सूत, अक्षत, रोली, गुलाल, हल्दी, फल-फूल, गुड़, बताशे, पान के पत्ते, गुझिया, पापड़ और जल को लोटे में लेकर इसके चारों और परिक्रमा करते हुए चढ़ाया जाता है। पंचांग के अनुसार होलिका दहन 24 मार्च को रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 25 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर ख़त्म होगा। आइये जानते हैं होलिका दहन पर आप क्या क्या उपाय कर सकते हैं।

पान के पत्तों से करें ये उपाय

होलिका दहन के दिन पान के पत्ते लेकर आएं और इसे हाथ में रखकर होलिका की सात बात परिक्रमा करें और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इसे होलिका को अर्पित कर दें। इससे आपके जीवन में अगर किसी तरह का कोई आर्थिक संकट है या कोई भी धन सम्बन्धी परेशानी है तो वो दूर हो जाएगी।

पीले गुलाल से करें ये उपाय

होलिका दहन के दिन सुबह सुबह किसी पात्र में थोड़ी सी हल्दी या पीले रंग का गुलाल ले लें और इसे अपने मुख्य द्वार पर दोनों कोनों पर छिड़क दें इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होतीं हैं और धन जीवन में कभी धन की कमी नहीं होने देतीं।

इष्ट देव को अर्पित करें गुलाल

होलिका दहन के दिन सुबह उठकर स्नान करें और अपने इष्ट देव का चिंतन करें और उन्हें गुलाल अर्पित करें। इस उपाय को करने से ग्रह दोष और वास्तु दोष खत्म हो जाता है और घर में शांति का वातावरण स्थापित होता है।

गेहूं, जौ और चने की हरी बालियों को करें समर्पित

होलिका दहन पर गेहूं, जौ और चने की हरी बालियों को अग्नि में समर्पित करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है और खुशियों का संचार होता है।

छात्र करें ये उपाय

अगर आप छात्र हैं तो होलिका दहन पर पान, नारियल और सुपारी को अग्नि को समर्पित करें। इससे छात्रों को लाभ मिलेगा और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

Tags:    

Similar News