Bread Dhokla Recipe: क्या आपने कभी खाया है ब्रेड ढोकला, जानें इस टेस्टी फूड की क्विक रेसिपी

Bread Dhokla Recipe: भारत में ढोकला काफी पॉपुलर डिश है। गुजरात की इस डिश का पूरे देशभर में ही नहीं दुनिया भर में चर्चे हैं। बता दे ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में ढोकला खाना पसंद करते है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-24 15:35 GMT

Bread Dhokla (Image: Social Media)

Bread Dhokla Recipe: भारत में ढोकला काफी पॉपुलर डिश है। गुजरात की इस डिश का पूरे देशभर में ही नहीं दुनिया भर में चर्चे हैं। बता दे ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में ढोकला खाना पसंद करते हैं। वजह है इसे बनाने में काफी कम समय लगता है और यह सेहत के लिए काफी हेल्दी भी है। बेसन का बना ढोकला ज्यादातर बाजारों में या घरों में बनाया जाता है। 

सुबह के समय ढोकला के अलावा चाय के साथ लोगों को ब्रेड खाना भी बेहद पसंद होता है। ब्रेड से बना सैंडविच, ब्रेड टोस्ट या ब्रेड कटलेट अधिकतर घरों में बनाया जाता है। लेकिन अगर आप रोज एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो आज हम आपको एक ब्रेड की बिल्कुल डिफरेंट रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है ब्रेड ढोकला। ब्रेड ढोकला का नाम शायद ही आपने कभी सुना होगा। यह खाने में काफी टेस्टी और हेल्दी है। आइए जानते हैं ब्रेड ढोकला की इस टेस्टी रेसिपी को : 

ब्रेड ढोकला बनाने की रेसिपी

सामग्री 

ब्रेड स्लाइस: 4

लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

हरी मिर्च: 2 मिडियम

घी: 3 चम्मच

सूखे आम का पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

हरा धनिया: 1 मुट्ठी 

करी पत्ता: 1 मुट्ठी

अदरक: 1/2 छोटा चम्मच

दही: 1/2 कप

राई: 1/4 छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

ब्रेड ढोकला बनाने की विधि है:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में तेल डाल लें। फिर गरम होने पर राई डाल लें।

जब राई चटकने लगे तो इसमें करी पत्ता, हींग, तिल और 1 कप पानी डाल दें।

इसके बाद इसमें 2 चम्मच चीनी, नमक और हरी मिर्च डाल दें। 

अब अगले स्टेप में पानी को उबाल लें।

जब पानी में उबाल आ जाएं तो इसे 2 मिनिट और उबलने दें।

जब पानी ठंडा हो रहा हो, तो ब्रेड के 2 स्लाइस लें और इसे 9 भागों में काट लें, फिर इसके अंदर सैंडविच चटनी लगा लें।

अब सूप स्पैटुला का उपयोग करके ब्रेड के ऊपर तैयार किया हुआ ये लिक्विड डाल दें।

फिर अंत में हरे धनिये से सजाइये, लीजिएआपका ब्रेड ढोकला तैयार है और इसे सर्व करें और एंजॉय करें।

Tags:    

Similar News