Ghar Par Lagayein Pudina: घर पर कैसे लगाए पुदीना, आज़माये ये टिप्स

Ghar Par Lagayein Pudina: घर पर आप कई तरह के पौधे लगते होंगे जो आपकी घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं और साथ ही कई काम भी आते हैं। ऐसा ही एक पौधा है पुदीने का जो बेहद फायदेमंद होता है।

Update: 2023-11-21 02:30 GMT

Ghar Par Lagayein Pudina (Image Credit-Social Media)

Ghar Par Lagayein Pudina: पुदीना एक बेहद गुणकारी जड़ी बूटी वाला पौधा है जिसका वानस्पतिक नाम मेंथा है। पुदीने के पौधे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व और खनिज भी मौजूद होते हैं। ये एक हर्बल पौधा है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनसे आप ये पता कर सकते हैं कि आप आसानी से कैसे पुदीने का पौधा अपने घर पर लगा सकते हैं।

घर पर पुदीना कैसे लगाएं

अगर आपको भी बागवानी का शौक है और इसके लिए आप अपने किचन गार्डन से लेकर हर एक पौधे की खूब देखभाल करते हैं तो आपको पता होगा कि कोई पौधा अगर ख़राब हो जाये तो कितना बुरा लगता है। ऐसे में अगर आप सही तरह से किसी पौधे को न लगा पाएं तो भी ये पौधे मर जाते हैं। आइये जानते हैं कि पुदीना घर पर कैसे आप लगा सकते हैं।

पुदीना घर पर लगाना और इसका सही मौसम दोनों ही बेहद मायने रखता है। भारतीय व्यंजनों में पुदीने का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसकी खुशबू किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है। यही कारण है कि अधिकतर लोग इसे अपने घर में ही उगाते हैं।

घर पर पुदीना उगाने से आपको हर समय ताज़ा पुदीना मिलेगा, साथ ही, ये बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, और आप एक ही पौधे से कई फसलें प्राप्त कर सकते हैं। धनिये की तरह पुदीना भी घर पर जल्दी उगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसे कई तरह से उगाया भी जा सकता है।

कुछ लोग इसे बीज से विकसित करते हैं, जबकि कुछ कटिंग का उपयोग करते हैं। वहीँ और कुछ लोग इसे पानी में भी उगाते हैं। जब आप बाजार से पुदीना खरीदें तो उसकी पत्तियों को हटाकर डंठलों को एक जगह इकट्ठा कर लें। फिर इन डंठलों का उपयोग करके आप पुदीने का पौधा अपने घर में लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि जब हम घर पर पुदीना का पौधा लगाते हैं तो इसके लिए केवल थोड़े से प्रयास की आवश्यकता होती है। इसे लगाने की प्रक्रिया धनिये के समान ही है। एक बार जब आप डंठल को गमले में या जमीन पर लगा दें, तो इसे पानी और सूरज की रोशनी के संपर्क में आना ज़रूरी होता है। तो आइए जानें घर पर कटिंग द्वारा पुदीना कैसे उगाएं।

पुदीना रोपण का मौसम

पुदीना पूरे वर्ष किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। लेकिन अत्यधिक ठंड पौधे की वृद्धि को रोक सकती है, इसलिए पुदीना लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु या फरवरी से अप्रैल का महीना है क्योंकि इस समय पौधों को पर्याप्त धूप मिलती है। पुदीना के कई प्रकार होते हैं ऐसे में यहाँ हम आपको कुछ प्रमुख प्रकार बता रहे हैं।

  • लेमन मिंट (Lemon Mint)

यह एक प्रकार का पुदीना है जिसमें एक विशेष प्रकार की नींबू जैसी गंध होती है।

  • एप्पल मिंट (Apple MInt)

आप इसे तुरंत अपने घर के गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं। इसमें सुगंध की तीव्रता बहुत अधिक पाई जाती है।

  • हरा पुदीना (Mint Green)

इसमें खुशबू के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में फूल भी पाए जाते हैं।

Tags:    

Similar News