Bhagavad Gita Quotes: भगवान् श्री कृष्ण कहते हैं जो जितना शांत होता है, वो उतनी ही गहराई से अपनी बुद्धि का प्रयोग कर सकता हैं

Bhagavad Gita Quotes: श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को महाभारत की रण भूमि में गीता का ज्ञान मिला जिसके बाद उन्हें समझ आया कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत इसी तरह मनुष्य जाति के लिए भी भगवत गीता का ज्ञान बेहद ज़रूरी है।

Update: 2024-06-13 11:12 GMT

Bhagavad Gita Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagavad Gita Quotes: भगवान कृष्ण कहते हैं, "जो 'भौतिक' भीतर है, वही मैं हूं; वही वास्तव में कृष्ण हैं। उसे पहचानो और तुम वही पाओगे जो तुम खोज रहे हो। अन्यथा, भले ही तुम लाखों जन्मों तक गीता के श्लोक गाते रहो , आप कोई प्रगति नहीं करेंगे।" भगवान कृष्ण ने मनुष्य जाति को जीवन का सार समझाने का प्रयास किया है और जिसने गीता के इस सार को समझ लिया वो ईश्वर को भी समझ जाता है। आइये श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को महाभारत की रणभूमि में समझाई गईं कुछ ऐसी ही बातों को समझने का प्रयास करते हैं इन गीता कोट्स के द्वारा।

भगवत गीता कोट्स (Inspirational Shrimad Bhagavad Gita Quotes)

  • अगर आप अपनी गलतियों से कुछ सीखते हो, तो गलतियां सीढ़ियाँ बनती हैं और अगर नहीं सीखते हैं, तो गलतियां सागर हैं, फैसला आपका है चढ़ना है या डूबना है।
  • जो जितना शांत होता है, वो उतनी ही गहराई से अपनी बुद्धि का प्रयोग कर सकता हैं।
  • निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े, क्योंकि लक्ष्य मिलते ही निंदा करनेवालों की राय बदल जाती हैं।
  •  सबसे समझदार इंसान वही हैं, जो सफलता मिलने पर अहंकार में नहीं आता और असफलता में गम में नहीं डूब जाता हैं।
  •  नकारात्मक विचारों का आना तय है लेकिन यह आप पर निर्भर करता हैं, की आप उन्हें महत्व देते हैं या फिर अपने सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान लगाए रहते हैं।
  •  जो इंसान सभी इच्छाएँ त्याग देता है ,उसे शान्ति की प्राप्त होती है।
  •  प्रत्येक बुद्धिमान व्यक्ति को क्रोध और लोभ त्याग देना चाहिए क्योंकि इससे आत्मा का पतन होता है।
  •  जो आपका है वो आपको मिलकर ही रहेंगा, फिर चाहे उसे छीनने के लिए पूरी कायनात एक हो जाए।
  •  हमेशा याद रखना, बेहतरीन दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता हैं।
  •  प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत आपके अपने विचार है, इसलिए बड़ा सोचे और खुद को जितने के लिए हमेशा प्रेरित करें।
  •  अच्छे कर्म करने के बावजूद भी लोग केवल आपकी बुराइयाँ ही याद रखेंगे। इसलिए लोग क्या कहते है इस पर ध्यान मत दो, आप सिर्फ अपना कार्य करते रहो।
  •  नरक के तीन द्वार हैं – वासना, क्रोध और लालच।
  •  मैं उन्हें ज्ञान देता हूँ जो सदा मुझसे जुड़े रहते हैं और जो मुझसे प्रेम करते हैं।
  • समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ भी नहीं मिलता।
  • इंसान अपने विश्वास से बनता है, जैसा वो विश्वास करता हैं वैसा वो बन जाता हैं।
  •  लगातार कोशिश करने से अशांत मन को वश में किया जा सकता हैं।
  •  सिर्फ मन ही किसी का दोस्त और किसी का दुश्मन होता हैं।
  • चुप रहने से बड़ा कोई जवाब नहीं और माफ़ कर देने से बड़ी कोई सजा नहीं।
  •  जो चीजे तुम्हारे दायरे से बाहर हो उसमे समय गंवाना मूर्खता है।
  •  जो दान कर्तव्य समझकर, बिना किसी शक के, किसी जरूरतमंद इंसान को दिया जाए, वही सच्चा दान हैं।  
Tags:    

Similar News