International Yoga Day 2024: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भेजें अपने प्रियजनों को शुभकामना सन्देश, समझायें उन्हें इस दिन का महत्त्व

International Yoga Day 2024: आज यानि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।

Update: 2024-06-21 03:54 GMT

International Yoga Day 2024 (Image Credit-Social Media)

International Yoga Day 2024: योग आत्म-खोज और आत्म-सुधार के मार्ग के रूप में कार्य करता है, जो हमें अपनी अंतरतम गहराइयों का पता लगाने और अपने प्रामाणिक स्वयं को उजागर करने में सक्षम बनाता है। यह व्यक्तिगत परिवर्तन और आध्यात्मिक विकास का एक साधन है, जो हमारे जीवन में जागरूकता और उपस्थिति को बढ़ावा देता है। ऐसे में आज हम सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं तो आप भी इस ख़ास दिन को अपने प्रियजनों के साथ मनायें और उन्हें भी इस दिन की विशेषता इन संदेशों द्वारा समझाएं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुभकामना सन्देश (International Yoga Day Quotes)

योग के माध्यम से, हम अपने दिमाग को शांत करते हैं, अपने दिल को खोलते हैं, और अहंकार के भ्रम को दूर करते हुए अपने सच्चे सार को अपनाते हैं। यह अभ्यास हमें जीवन के प्रवाह के प्रति समर्पण और सार्वभौमिक ज्ञान में विश्वास रखना सिखाता है। ये न सिर्फ हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रखता है।

1. सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग

निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

2. रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

3. नहीं होती है उनको कोई बीमारी

जो योग करने की करते हैं समझदारी

योग दिवस की शुभकामनाएं।

4. योग से शरीर रहता है रोगमुक्त

मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

5. योग स्‍वस्‍थ रहने की ओर एक कदम है

योग जीवन का दर्शन है

यह मनुष्य को आत्मा से जोड़ता हैं।

6. जीवन है अनमोल

करें नियमित योग

हो जाएंगे निरोग।

7. योग एक अनुशासन है

जो हमें स्वस्थ रहने को प्रेरित करता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. सभी बीमारियों का उपचार योग है

जो करता है ये वह रहता निरोग है

आपके स्वस्थ रहने की हम करते हैं कामना।

9. आइए हम सब मिल कर स्वस्थ रहने की ओर कदम बढ़ाएं

स्वस्थ रहने की इसी कामना के साथ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. स्वयं को बदलो तो यह जग बदलेगा,

योग से सुखमय हर दिन निकलेगा।

11. शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग,

खुद को खुद से मिलने का मौका है योग।

12. रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

तो नियमित योगाभ्यास की डालो आदत।

13. नहीं होती उन्हें कोई भी बीमारी,

जो योग करने की करते हैं समझदारी।

14. योग धर्म नही, एक विज्ञान है,

यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान है,

शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।

15. योग है रोगमुक्त जीवन का मूल मंत्र,

आप सभी करें योग ताकि स्वस्थ रहे तन-मन।

16. योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है,

खामियां दूर करने का रास्ता तलाशता है।

17. स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,

योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।

18. जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूते रोग,

बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग।

19. योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा को समाहित करना,

शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खूबसूरत बनाना।

20. चाहे सुबह हो या फिर शाम, रोज करें योग

आपके नजदीक भी नहीं आएगा कोई रोग।

Tags:    

Similar News