Fashion : विंटर में नॉन ब्लू डेनिम जैकेट का जादू बरकरार

Update: 2018-01-19 08:46 GMT

लखनऊ। फैशन एक्सपर्ट की मानें तो इस विंटर सीजन में ऐसा डेनिम जैकेट आजमाएं जो परंपरागत नीला न हो। इसे न केवल लड़कियां पसंद कर रही हैं बल्कि अधिक उम्र की वर्किंग महिलाएं भी पसंद कर रही हैं। जब भी बात डेनिम की आती है तो हर किसी के दिमाग में नीला रंग आ जाता है। सब ब्लू कलर की कल्पना करने लगते हैं, लेकिन इन दिनों जो डेनिम जैकेट्स चलन में हैं, वे इस रंग से काफी दूर हैं। पीच, ग्रीन, वाइट, ब्राउन, ब्लैक आदि कई ऐसे रंग हैं जो डेनिम जैकेट को अलग ही दिखाते हैं। इसमें प्लेन के साथ प्रिंटेड पैटर्न की भी काफी डिमांड देखी गई है। जानते हैं कि इस साल जाड़े में डिजाइनर आपके लिए क्या खास लाएं हैं।

हुड स्टाइल जैकेट्स

डेनिम जैकेट्स में हुड स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है। इनमें हुड डिटेचेबल होता है। आप जरुरत के हिसाब से हूड को हटा भी सकते हैं। पीच कलर का लॉन्ग जैकेट आप ब्लैक जीन्स और लॉन्ग शूज के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ नो-मेकअप लुक रखें। यह न केवल देखने में अच्छा लगता है बल्कि कम्फर्टेेबल भी होता है।

फंकी स्क्राइब प्रिंट

अगर कॉलेज जाने वाली लड़कियों की बात करें तो वे नॉन ब्लू डेनिम जैकेट में फंकी स्क्राइब प्रिंट को चुन सकती हैं। इसे जीन्स और स्पोट्र्स शूज के साथ पहना जा सकता है। साथ ही इस जैकेट की स्लीव्ज को आप फोल्ड स्टाइल में भी पहन सकती हैं और लोगों पर अपना जादू चला सकती हैं। फंकी स्क्राइब प्रिंट आापको सॢदयों के मौसम में शानदार लुक देगा। इसे आप पार्टीज में भी पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें : HEALTH TIPS : खांसी और कफ के लिए लाभाकारी घरेलू नुस्खे

हुड वाला लॉन्ग जैकेट

ऐसा नहीं है कि इस मौसम में डिजाइनर केवल छोटे जैकेट्स के ही प्रयोग कर रहे हैं बल्कि लॉन्ग जैकेट के साथ भी कई प्रयोग किए गए हैं। इसे भी डिजाइनरों ने हुड के साथ कॉलरलैस स्टाइल में पेश किया है। इसे भी पहनकर आकर्षण का केन्द्र बना जा सकता है। इस मल्टी पॉकेट पैटर्न में बॉटम वियर के रूप में जीन्स पहनें। इसके साथ आपको एसेसरीज का भी ध्यान देना होगा तो काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ अगर आप हाईनेक बूट पहनती हैं तो लुक काफी आकर्षक हो जाएगा।

हाई कॉलर जैकेट्स

इस मौसम में डिजाइनरों ने जैकेट्स को हाई कॉलर के साथ पेश किया है। इनमें डेनिम और नॉन डेनिम भी प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें जो कलर सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है वो है सदाबहार ब्लैक कलर। इसके साथ अगर आप स्कार्फ नहीं यूज करती हैं तो कोई बात नहीं। इसमें ठंड भी कम लगती है।

 

Tags:    

Similar News