Jamun in diabetes: डायबिटीज की असरदार दवा है जामुन, अन्य रोगों के लिए भी है ये काल

Jamun in diabetes: जामुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है। जामुन में मिलने वाला आयरन, विटामिन सी शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। साथ ही डायबिटीज के लिए भी असरदार दवा है।

Report :  Preeti Mishra
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-02 10:24 GMT

जामुन के फायदे (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Jamun in diabetes: गर्मियों के मौसम में मिलने वाला कुदरत द्वारा सेहत के लिए दिया गया नायाब तोहफा है जामुन। जी हाँ , इस छोटे से जामुन में स्वास्थ्य के अनगिनत लाभ छुपे होते हैं। विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढाकर खून की कमी नहीं होने देता है।

बता दें कि फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण जामुन में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होने के कारण बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है। जिससे वज़न को नियंत्रण में रखने में सहायता मिलती है।

जामुन में पाए जाते हैं ये विटामिन और तत्व

इतना ही नहीं जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो ये शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में बेहद मददगार होता है। जामुन से शरीर में पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी और शरीर में खून की कमी दूर करने जैसी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी असरदार होता है।

डायबिटीज के मरीज़ों के लिए तो यह एक दवा के समान है। इसके अलावा और भी कई गंभीर बिमारियों के खतरे को भी दूर रखने में भी है सहायक।

जामुन के फायदे

- डायबिटीज के मरीज़ों के लिए जामुन एक औषिधि है। जामुन के बीज में पाये जाने वाले जंबोलीन और जंबोसिन नामक तत्व ब्लड में शुगर रिलीज को स्लो कर इंसुलिन के लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए आप जामुन के अलावा जामुन के बीजों को भी सुखाकर उसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि खाना खाने से पहले इस चूर्ण का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी असरदार होता है।

- जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण इसका सेवन शरीर से कब्ज की शिकायत को भी दूर कर देता है। रोज़ाना जामुन का उपभोग कब्ज की समस्या को जड़ से समाप्त कर सकते हैं।

- एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर जामुन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मुंह के संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है। रोजाना गर्मी के दिनों में जामुन का सेवन करने से आपके दांत और मसूड़ों में होने वाली समस्याओं को बहुत हद तक दूर करने में सहायक होता है।

- हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर करने में जामुन काफी लाभदायक होता है। गर्मियों में जामुन का रोज़ाना सेवन शरीर में खून की कमी को दूर कर आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।

- त्वचा के दाग-धब्बो, झुर्रियां, मुहांसों और फोड़े- फुंसियों की समस्याओं को दूर करके त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने के जामुन का प्रतिदिन उपभोग बेहद लाभ देता है।

- भरपूर पोषक तत्वों से भरा जामुन हृदय को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है।

- जामुन में मौजूद कैलोरी और फाइबर की कम मात्रा आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के साथ ही वज़न को भी नियंत्रण में रखता है।

- जामुन आपके इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा इम्यून सिस्टम को मज़बूत कर शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। 

Tags:    

Similar News