Ekta Kapoor Love Life: इस एक्टर के प्यार में दीवानी थीं एकता कपूर, अनन्या पांडे से है खास रिश्ता

Ekta Kapoor Crush On Bollywood Actor: टेलीविजन इंडस्ट्री और ओटीटी पर राज करने वालीं एकता कपूर ने आज तक शादी नहीं की है। वह एक बॉलीवुड एक्टर के प्यार में दीवानी थीं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-20 13:55 IST

Ekta Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ekta Kapoor Love Life: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) के दोनों बच्चों में से सबसे ज्यादा शोहरत उनकी बेटी एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कमाई है। एकता सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री (TV Industry) और ओटीटी (OTT) पर राज कर रही हैं। 49 वर्षीय Padma Shri विजेता एकता ने आज तक शादी नहीं की है, लेकिन एक बेटे की मां हैं। उन्होंने सेरोगेसी के जरिए मदरहूड की जर्नी शुरू की थी। ऐसा नहीं है कि एकता को कभी प्यार नहीं हुआ। एक समय ऐसा भी था जब वो एक बॉलीवुड एक्टर (Bollywood Actor) के प्यार में दीवानी थीं, लेकिन उनसे शादी नहीं कर पाईं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किसे दिल दे बैठी थीं जितेंद्र की बेटी (Jeetendra Ki Beti)।

इस एक्टर पर था एकता कपूर को क्रश (Ekta Kapoor Love Life)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एकता कपूर जहां सीरियल्स में बहुतों के घर बसा चुकी हैं, वो रियल लाइफ में खुद अब तक कुंवारी हैं और उनका शादी करने का भी कोई प्लान नहीं है। लेकिन एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि अगर उनके क्रश ने उन्हें हां कर दी होती तो वो आज एक बॉलीवुड वाइफ होतीं। एकता का क्रश कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे (Chunky Panday) थे। एकता, चंकी के प्यार में दीवानी थीं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चंकी पांडे के बर्थडे पर एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने अपनी और चंकी की फोटो के साथ लिखा था कई सालों पहले जब चंकी पांडे को लेकर ब्लश करती थी। अगर उन्होंने जवाब दिया होता तो मैं आज बॉलीवुड वाइफ होती। हैप्पी बर्थडे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर चंकी पांडे के अलावा एकता कपूर का नाम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) के साथ भी जुड़ चुका है। करण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर उन दोनों को कोई नहीं मिलता तो वो एक दूसरे से ही शादी कर लेंगे। हालांकि एकता ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

एकता कपूर ने क्यों नहीं की शादी (Ekta Kapoor Ne Kyun Nahi Ki Shaadi)

फैंस अक्सर ये जानना चाहते हैं कि आखिर एकता कपूर ने अब तक शादी क्यों नहीं की। इस बारे में एकता ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जिंदगी अच्छी चल रही थी और उन्होंने 22 की उम्र तक शादी करने का प्लान भी बना लिया था। लेकिन फिर उन्होंने अपने कई दोस्तों की शादी होते और टूटते देखी। जिसके बाद उन्होंने शादी न करने का फैसला किया।

Tags:    

Similar News