Karwachauth 2023: करवाचौथ पर भूलकर भी न दें पत्नी को ये तोहफा, रिश्ते में पड़ जाएगी दरार

Karwachauth 2023: अगर आप भी इस साल करवाचौथ पर अपनी पत्नी को कोई तोहफा देने का प्लान कर रहे हैं तो पहले हमारे इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ लें।

Update: 2023-10-16 01:45 GMT

Karwachauth 2023 (Image Credit-Social Media)

Karwachauth 2023: करवा चौथ का दिन सभी भारतीय महिलाओं के लिए एक बेहद खास होता है। इस दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और उनकी खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और प्रार्थना करती हैं और पति अपनी पत्नियों को विशेष उपहार देकर अपना प्यार जताते हैं। अगर आप भी इस साल अपनी पत्नी को कोई तोहफा देने का प्लान कर रहे हैं और पत्नियां भी ये सोचकर एक्साइटेड हैं कि उन्हें कुछ ख़ास गिफ्ट मिलने वाला है तो पहले हमारे इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ लें क्योंकि यहाँ कुछ ऐसे तोहफे बताये गए हैं जिसे देने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

करवाचौथ पर भूलकर भी न दें पत्नी को ये तोहफा

इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अपनी पत्नी को तोहफा देने के लिए आपको कुछ ज़रूरी बातों को ध्यान रखना होगा। क्योकिं यहाँ कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे पतियों को अपनी पत्नियों को ये उपहार में भूलकर भी नहीं देने चाहिए।

काले कपड़े

हिन्दू धर्म में कला रंग बेहद अशुभ माना गया है। साथ ही कुछ शुभ काम में काले वस्त्र पहनना अच्छा नहीं समझा जाता। इसलिए पतियों को अपनी पत्नियों को इस शुभ मौके पर काले वस्त्र गिफ्ट नहीं करने चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है और पत्नी पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। साथ ही साथ ये पति के लिए भी अशुभ संकेत लाता है।

पैनी चीजें

ये व्रत पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। ऐसे में इस दिन महिलाओं को नुकीली चीजों को नहीं छूना चाहिए। इस कारण से इस दिन पतियों को अपनी पत्नी को धारदार वस्तुएं नहीं देनी चाहिए। इससे वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

सफेद चीजें

हिन्दू धर्म में और करवा चौथ के दिन लाल रंग का विशेष महत्व होता है। लाल रंग ना सिर्फ शादी की निशानी है बल्कि इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। साथ ही ये रंग उत्साह और ख़ुशी से भरा होता है। वहीं सफेद रंग शादीशुदा महिलाओं के लिए अशुभता का संकेत होता है। इस दिन पति को अपनी पत्नी को सफेद रंग की चीजें देने से बचना चाहिए।

Tags:    

Similar News