Women on Rent : भारत में इस जगह किराये पर मिल जातीं हैं दूसरे की पत्नी या बेटी, ऐसे होता है एग्रीमेंट

Kiraye Par Milti Hai Mahilayein : आपको बता दें कि भारत देश में एक ऐसी जगह है जहाँ आप किराये पर किसी और की पत्नी या बेटी को अपने साथ ले जा सकते हैं और इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट भी होता है।

Update: 2024-08-06 03:33 GMT

Kiraye Par Milti Hai Mahilayein (Image Credit-Social Media)

Kiraye Par Milti Hai Mahilayein : हिन्दू परंपरा में शादी एक बेहद पवित्र और जन्मों जन्मों का नाता होता है वहीँ ये एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमे पराई स्त्री की ओर देखना भी पाप माना जाता है। वहीँ आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ का रिवाज़ बेहद अलग है यहाँ लोग किसी और की पत्नी,बेटी या बहु को किराये पर लेते हैं वहीँ इसके लिए एग्रीमेंट भी साइन किया जाता है। आइये जानते हैं कौन सी है ये जगह।

यहाँ किराये पर मिलतीं हैं किसी और की पत्नी या बेटी 

ये दुनिया अजब गजब चीज़ो से भरी हुई है वहीँ कई तरह की प्रथाएं और कुप्रथाएं भी यहाँ मौजूद हैं। कुछ के बारे में सुनकर तो आप हैरान रह जायेंगे। ऐसी ही एक प्रथा है मध्यप्रदेश के शिवपुरी में। यहाँ महिलाओं के लिए पुरुष बोली लगाते हैं। साथ ही वो उन्हें किराये पर लेते हैं और इसके लिए समय सीमा भी तय होती है। जिसका एग्रीमेंट भी किया जाता है। वो भी पूरे तरीके से। यहाँ कुंवारी लड़कियों से लेकर शादी शुदा महिलाओं तक सभी को किराये पर लिया जाता है और उनकी बोली लगती है। आपको बता दें इस प्रथा को ‘धड़ीचा’ प्रथा’ कहते हैं।

क्या है ये प्रथा?

‘धड़ीचा’ प्रथा’ एक ऐसी कुप्रथा है जिसमे दूसरों की बहु- बेटियों को किराये पर लिया जा सकता है। इसके लिए बाकायदा मंडी लगती है और हर साल ये अपने तय समय पर लगाई जाती है। इस मंडी को देखकर आप हैरान रह जायेंगे यहाँ दूर-दूर से पुरुष लड़कियों को किराये पर लेने आते हैं। लेकिन यहाँ न सिर्फ लड़कियां बल्कि दूसरों की बीवियां तक किराये पर मिलतीं हैं। इस मंडी में पुरुष महिलाओं को देखते हैं फिर उनकी बोली लगाते हैं। उनका चाल चलन देखकर उनका दाम लगाया जाता है। वही कोई लड़की या महिला पसंद आने पर 10 रूपए से लेकर 100 रूपए के स्टाम्प पेपर पर इसका एग्रीमेंट किया जाता है। जिसके बाद वो पुरुष निश्चित समय के लिए महिला को ले जाता है। वहीँ इस एग्रीमेंट में दोनों तरफ की शर्तें लिखी रहती हैं।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ‘धड़ीचा’ प्रथा’ में महिलाओं की कीमत 15 हज़ार से शुरू होती है। जो लाखों तक चली जाती है। इस तरह पुरुष किसी भी महिला को उसकी तय कीमत देकर एक साल या उससे कम समय के लिए अपने घर लेकर जा सकता है। आइये जानते हैं कि एक बार एग्रीमेंट की समय सीमा खत्म होने पर क्या इसे दोबारा फिर से बनवाया जा सकता है या नहीं?

अगर किसी पुरुष को कोई महिला पसंद आ गयी और वो उसे अपने साथ आगे भी रखना चाहता है तो वो मंडी जाकर फिर से एग्रीमेंट बनवा सकता है। वहीँ इसके लिए उसे और पैसे देने होते हैं। इसके बाद वो उसी महिला को कुछ और समय के लिए अपने साथ किराये पर रख सकता है।

आपको बता दें कि पुरुष महिलाओं को अपनी अलग-अलग तरह की ज़रूरतों के लिए किराये पर ले जाते हैं। जैसे कुछ को अपने माता-पिता की सेवा करवाने के लिए उन्हें अपने साथ के जाते हैं तो किसी को उनसे किसी तरह का शादी का नाटक करने के लिए भी ले जाते हैं और कई ऐसे पुरुष जिनकी शादी नहीं हुई है वो महिलाओं के साथ समय बिताने के लिए भी उन्हें अपने साथ किराये पर ले जाते हैं।

यहाँ हमने आपको पुरुषों की मर्ज़ी तो बता दी लेकिन क्या अगर कोई महिला चाहे तो वो इस एग्रीमेंट को तोड़ सकती है या नहीं आइये इसके बारे में भी जान लेते हैं। आपको बता दें कि अगर किसी महिला या लड़की को ये एग्रीमेंट तोडना है तो वो इसे तोड़ भी सकती है। अगर उसे किसी पुरुष के साथ नहीं जाना है तो वो मना भी कर सकती है। रिश्ते से खुश न होने पर एक लड़की या महिला एग्रीमेंट को बीच में भी तोड़ सकती है। इसके लिए उसे एग्रीमेंट पर शपथपत्र देना होता है। जिसके बाद उसे तय धनराशि खरीदार को लौटानी पड़ती है। कई बार दूसरे पुरुष से ज़्यादा रकम मिलने पर भी महिलाएं एग्रीमेंट तोड़ देतीं हैं।

Tags:    

Similar News