114 साल पहले बनी थी CHOCOLATE, जानिए ऐसी ही कुछ रोचक बातें

नूडल्स जो सबको पसंद है। शायद आप थोड़ा- थोडा जानने की कोशिश कर रहे होंगे, अगर चीन का अंदाजा लगा रहे है तो आप सही है, क्योंकि आर्कियोलॉजिस्ट्स को दुनिया का सबसे पुराना नूडल्स चीन में ही मिला। चीन के लजिया में एक बार भयंकर बाढ़ आने के बाद लोग अपने घर छोड़ कर भागे, और उसी दौरान किसी का नूडल्स से भरा डिब्बा वहीं रह गया। ऐसा माना जा रहा है कि डिब्बे में वैक्यूम बनने के कारण नूडल्स सुरक्षित रहे...

Update: 2016-02-10 11:04 GMT

लखनऊ: मनुष्य की सिर्फ तीन जरूरतें है जो अनादिकाल से चलती आ रही हैं-रोटी, कपड़ा और मकान। इसी के लिए वो सही और गलत सब रास्ते को अपनाता है। सबसे बड़ी जरूरत खाना है जिसके बिना कोई नहीं रह सकता है। जब हम खाने की बात करेंगे तो इसकी हजारों बेरािटी मिल जाएगी। दुनिया में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते है, जो खाने में स्वादिष्ट तो होते है। अगर आप उन व्यंजनों की हिस्ट्री में जाएंगे तो और मजेदार बाते जानने को मिलेगी।आजकल लोगों को चॉकलेट, आइस्क्रीम,पिज्जा, बर्गर, नूडल्स बहुत पसंद आते है। लोगों की पार्टी चॉकलेट और चाइनीज के बिना पूरी नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा चाइनीज और चॉकलेट कहां से बनना शुरू हुआ था?

प्रतीकात्मक फोटो

ब्रेड: सबसे पहले ब्रेड ब्रिटेन में बनाया गया ।5500साल पहले ब्रेड इग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर में मिली थी।उस समय यह जली हुई और काली थी। आर्कियोलाजिस्ट के अनुसार ये जौ से बनाई गई थी, क्योंकि इसके अवशेष में जौ के कुछ दाने पाये गए है।

प्रतीकात्मक फोटो

बॉन सूप: वर्तमान समय में खाना खाने से पहले स्टार्टर के रुप में सूप पीने का चलन है।सूप कई तरह से बनते है, लेकिन दुनिया का सबसे पहला सूप 2400 साल पहले हड्डियों से बनाया गया था। चीन में एयरपोर्ट के लिए जब खुदाई का काम चल रहा था तब मजदूरों को जिआन में एक मकबरे के पास एक तांबे के बर्तन में सूप लिक्विड फॉर्म में मिला, जो बहुत अच्छे से सील पैक था। सूप में हड्डियों के कण आज भी है।

प्रतीकात्मक फोटो

 

बॉग बटर: मक्खन व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, और पहले के जमाने में तो महिलाएं घर पर ही मक्खन बनाती थीं, लेकिन आर्कियोलॉजिस्ट्स को दुनिया का सबसे पुराना बॉग बटर आयरलैंड में स्थित एक दलदल के पास मिला। उनके अनुसार इसमें अभी भी मक्खन मौजूद है। इसे राष्ट्रीय धरोहर के रूप में आयरलैंड के नेशनल म्यूजियम में रखा गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

रोमन वाइन: समाज में शराब का सेवन प्राचीन समय से होता आ रहा है। आज भी लोग कई तरह की शराब, जैसे रम, व्हिस्की, बीयर, वाइन आदि पीते हैं। दुनिया की सबसे पुरानी वाइन 1600 साल पहले बनाई गई थी जो जर्मनी में खुदाई के दौरान पाई गई थी। इसकी खासियत यह है कि आज भी यह वैसी ही है, जैसी पहले होगी। आर्कियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि इसको सुरक्षित रखने के लिए ऑलिव आयल और इसको बनाने के लिए अल्कोहल का उपयोग किया गया था।

प्रतीकात्मक फोटो

 

नूडल्स: नूडल्स जो सबको पसंद है। शायद आप थोड़ा- थोडा जानने की कोशिश कर रहे होंगे, अगर चीन का अंदाजा लगा रहे है तो आप सही है, क्योंकि आर्कियोलॉजिस्ट्स को दुनिया का सबसे पुराना नूडल्स चीन में ही मिला। चीन के लजिया में एक बार भयंकर बाढ़ आने के बाद लोग अपने घर छोड़ कर भागे, और उसी दौरान किसी का नूडल्स से भरा डिब्बा वहीं रह गया। ऐसा माना जा रहा है कि डिब्बे में वैक्यूम बनने के कारण नूडल्स सुरक्षित रहे।

प्रतीकात्मक फोटो

चॉकलेट: ये एक ऐसी चीज है जो बच्चो से लेकर बूढ़ों तक सबको बहुत पंसद है। क्या आपको पता है इतनी पसंदीदा चॉकलेट कब और कहा बनी थी। हम आपको बता दें कि सबसे पहले 1902 में स्कॉटलैंड में चॉकलेट बनाई गई थी। इस चॉकलेट को किंग एडवर्ड के राज तिलक के समय विशेष तौर पर बनवाया गया था। इसको बनाने के लिए कोको पाउडर के साथ कोकोनट और कैरेमल भी मिलाया गया था। सबसे पुरानी चॉकलेट स्कॉटलैंड में एक बक्से में मिली थी।साल 2008 से अभी तक यह चॉकलेट सेंट एंड्रयूज प्रिजर्वेशन ट्रस्ट में रखी हुई है।

प्रतीकात्मक फोटो

बीफ जर्की: बीफ से बनी डिशेज लोगों की पंसदीदा डिशों में से एक हैं। बीफ का मुद्दा आजकल हर किसी की जुबान पर है, लेकिन बीफ को खाने से पहले कभी आपने सोचा ये सबसे पहले कहा बना होगा । अगर नहीं सोचा तो हम बता दे कि चीन के सांक्सी प्रांत में एक मकबरे की खुदाई के दौरान एक तांबे के बर्तन में बीफ जर्की मिला। इसपर आर्कियोलॉजिस्ट्स को अनुसार काले और हरे रंग का ये भुरभुरा पदार्थ बीफ जर्की है। उनके अनुसार पुराने जमाने में ममी के साथ खाने-पीने का सामान भी रखा जाता था। उसी में ये रखा गया होगा।

 

Tags:    

Similar News