जानिए लड़कियां कैसे और कहां करती हैं केले का यूज, उसके बाद बदल जाता है मूड

एनर्जी से भरपूर रहने के लिए के लिए एथलीट महिलाएं प्रतिदिन केले का सेवन ज़रूर करती हैं। केला मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत्र है और इसे खाने से पेट की कई बीमारियां समाप्त हो जाती है।;

Update:2019-07-19 13:11 IST

लखनऊ: एनर्जी से भरपूर रहने के लिए के लिए एथलीट महिलाएं प्रतिदिन केले का सेवन ज़रूर करती हैं। केला मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत्र है और इसे खाने से पेट की कई बीमारियां समाप्त हो जाती है। केले का इस्तेमाल आम तौर पर खाने के लिए ही किया जाता है लेकिन केले के अंदर कई ऐसे गुण भी मौजूद है जिनके फायदे अक्सर लड़कियां उठाती हैं।

ये भी देखें:गुस्ताखी माफ! लेकिन टट्टी करने वाले 90% भारतीय नहीं जानते होंगे ये 3 बातें

आज हम आपको बताते हैं कि केले के उन उपयोगो के बारे में जिसे आप एनर्जी से भरपूर रह सकते है।

केला आपके चेहरे के लिए कितना गुणकारी होता है। इसका शायद ही आपको पता हो चेहरे के कालेपन से लेकर दाग धब्बे तक को खत्म करने में केला एक सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए केले को नींबू के रस के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना हैं। और रोज सुबह रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाना हैं। ऐसा निरंतर कुछ दिनों तक करने से चेहरा निखरने लगता है और सारे दाग धब्बे भी खत्म हो जाते है

केले के अंदर कई सौंदर्य गुण मौजूद है। लड़कियां केले का इस्तेमाल चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए करती है।

ये भी देखें:कार्य प्रगति पर है- विकास कार्यों में खूब हुआ गोलमाल

केले का इस्तेमाल कंडीशनर के रूप में भी किया जाता है। केले के पेस्ट से लगातार एक महीने तक बाल धोने से बालों के टूटने की समस्या समाप्त हो जाती है। केले का इस्तेमाल सर्दियों में मॉश्चराइजर के रूप में भी किया जाता है। केले के इस्तेमाल से सर्दियों में शुष्क त्वचा को सुंदरता में तब्दील किया जा सकता है।

ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से और कई बार गर्मियों के मौसम में बॉडी पर रेशैज पड़ जाते हैं। ऐसी समस्या होने पर केले के छिलके को रेशैज पर मलें। आपको फर्क खुद ही नजर आएगा।

Tags:    

Similar News