Delhi New CM: जानें कौन हैं आतिशी मार्लेना, जिनका दिल्ली की नई मुख्यमंत्री में नाम

Atishi Marlena Singh Biography: खबरें हैं कि आम आदमी पार्टी की ताकतवर मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की कमान संभाल सकती हैं। आइए जानें कौन हैं आतिशी जो बन सकती हैं दिल्ली की नई CM

Written By :  Shreya
Update:2024-09-16 18:17 IST

Atishi Marlena (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Delhi New Chief Minister: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने अपनी जमानत के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने का बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने 15 सितंबर को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वो 17 सितंबर तक अपने मुख्यमंत्री पद से रिजाइन (Arvind Kejriwal Resignation) कर देंगे। सीएम के इस बयान के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है। साथ ही इस बात को लेकर भी चर्चा तेज हो गई कि आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री (Delhi Next CM) कौन होगा। इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि आम आदमी पार्टी की ताकतवर मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की कमान संभाल सकती हैं। आइए जानें कौन हैं आतिशी मार्लेना (Atishi Singh)।

आतिशी मार्लेना कौन है (Atishi Marlena Singh Kon Hai)

दिल्ली मुख्यमंत्री की रेस में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Singh) का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह मौजूदा समय में केजरीवाल के बाद सरकार में दूसरी सबसे ताकतवर मंत्री है। आतिशि के पास वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में पांच प्रमुख विभाग हैं। वह दिल्ली में शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, संस्कृति, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग की मंत्री हैं। इसके साथ ही उनके पास पानी, पीडब्लयूडी मंत्रालय भी है। केवल इतना ही नहीं आतिशी सीएम केजरीवाल की भरोसेमंद सहयोगी भी बताई जाती हैं। इसलिए भी CM पद पर उनकी दावेदारी को खारिज नहीं किया जा सकता है।

आतिशी मार्लेना बायोग्राफी (Atishi Singh Biography In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आतिशी मार्लेना का जन्म दिल्ली में 8 जून 1981 को दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के प्रोफेसर विजय सिंह और तृप्ता वाही के घर हुआ था। वह एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके शिक्षा (Atishi Singh Education Qualification In Hindi) की बात करें तो आतिशी ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्प्रिंगडेल्स स्कूल (Springdales School) से पूरी की है और साल 2001 में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। यहां उन्होंने 2003 में इतिहास में ही मास्टर की डिग्री पूरी की।

ऐसे शुरू हुआ सियासी सफर (Atishi Singh Political Career In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आतिशी मार्लेना ने जनवरी 2013 में अपने सियासी करियर की शुरूआत की थी। आतिशी आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय ही इसमें शामिल हो गई थीं। गुजरते समय के साथ आतिशी पार्टी की एक कर्मठ और पावरफुल चेहरा बनकर उभरी हैं। वह विधानसभा चुनाव 2013 के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। साथ ही वह कई अहम जिम्मेदारियां भी निभा चुकी हैं।

आतिशी ने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम कर चुकी हैं। वह लोगों के बीच आप प्रवक्ता (AAP Spokesperson) के तौर पर काफी मशहूर हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आप ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन आतिशी को बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आतिशी मार्लेना सिंह ने साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी क्षेत्र से चुनाव लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी को हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस चुनाव के बाद उन्हें AAP की गोवा इकाई का प्रभारी बनाया गया था।

Tags:    

Similar News