Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर रंगोली के इन डिजाइन से सजाएं घर, खुश होंगे कृष्ण-कन्हैया

Janmashtami Rangoli Photos: सनातन धर्म में किसी भी त्योहार पर रंगोली बनाने का खास महत्व है। जन्माष्टमी पर भी लोग रंगोली से अपने घर को सजाना पसंद करते हैं। यहां देखें कुछ डिजाइन।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-13 05:37 GMT

Janmashtami Rangoli Designs (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Krishna Janmashtami Rangoli Designs: इस साल 26 अगस्त, सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार है। जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मदिन (Shri Krishna Birthday) के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में इस पर्व की धूम पूरे देशभर में देखने को मिलती है। भक्त कई दिन पहले से ही कृष्णाष्टमी की तैयारियां शुरू कर देते हैं। लड्डू गोपाल के कपड़े हों या श्रृंगार का समान या फिर घर की सजावट करनी हो, इसके लिए लोग पहले से ही अपनी तैयारी कर लेते हैं। इस दिन ज्यादातर घरों में रंगोली (Rangoli) भी बनाई जाती है।

सनातन धर्म में किसी भी त्योहार पर रंगोली (Rangoli Banane Ka Mahatva) बनाने का खास महत्व है। मान्यता है कि रंगोली बनाने से घर-आंगन में सकारात्मक उर्जा प्रवाहित होती है और नकारात्मक एनर्जी घर से दूर रहती है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में रंगोली बनाना पसंद करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर भी आप खूबसूरत रंगोली (Rangoli Designs For Janmashtami) बनाकर कन्हैया को खुश कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ रंगोली की खूबसूरत डिजाइन्स (Janmashtami Special Rangoli) दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर के आंगन में रिक्रिएट कर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के लिए रंगोली डिजाइन्स (Beautiful Krishna Janmashtami Rangoli Designs)।

1- दही हांडी वाली रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग उन चीजों से अपना घर सजाना पसंद करते हैं, जो कान्हा की फेवरेट हैं। ऐसे में आप रंगोली में भी उन चीजों को शामिल कर सकते हैं। कृष्ण को दही-माखन बेहद पसंद था, जिसका जिक्र उनसे जुड़ी कहानियों में मिलता है। आप भी अपनी रंगोली में दही-माखन से भरी हांडी को दिखा सकते हैं।

2- बांसुरी वाली रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

श्रीकृष्ण को बांसुरी कितनी अधिक प्रिय है, ये तो सभी भक्त जानते हैं। ऐसे में आप बांसुरी वाली रंगोली भी बना सकते हैं। तस्वीरों में हमने आपको कुछ अलग-अलग डिजाइन्स दिखाए हैं, जिनमें खूबसूरत ढंग से बांसुरी को बनाया गया है। आप इन्हें भी रिक्रिएट कर सकते हैं।

3- मोर वाली रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जब बात आती है कृष्ण की पसंदीदा चीजों की तो उसमें मोर या मोर पंख का भी जिक्र किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन आप भी मोर वाली खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। मोर वाली रंगोली से आपके घर का आंगन भी खूबसूरत दिखेगा और लड्डू गोपाल भी खुश होंगे।

4- कान्हा वाली रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपने घर के आंगन व पूजा घर में आप रंगोली द्वारा कृष्ण के चित्र को उतार सकते हैं। यह देखने में सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा। आप चाहे तो कृष्ण के साथ राधा रानी को भी बना सकते हैं।

5- फूलों वाली रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फूलों वाली रंगोली से किसी भी उत्सव में जान आ जाती है। इससे घर खिल उठता है और यह देखने में भी काफी खूबसूरत लगती है। तस्वीर में आपको दो अलग-अलग रंगोली के डिजाइन दिखाए गए हैं, जो ईजी और सुंदर हैं।

Tags:    

Similar News