Lakshadweep Liquor Policy: क्या लक्षद्वीप में बैन है शराब? टूरिस्ट के लिए क्या है पॉलिसी? जानें यहां कहां मिलता है शराब

Lakshadweep Liquor Policy:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे (PM Narendra Modi Lakshadweep Tour) के बाद से दुनियाभर में Maldives- Lakshadweep Controversy के चर्चे तेज हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-11 16:33 GMT

Lakshadweep Liquor Policy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे (PM Narendra Modi Lakshadweep Tour) के बाद से दुनियाभर में मालदीव- लक्षद्वीप कंट्रोवर्सी (Maldives- Lakshadweep Controversy) के चर्चे तेज हैं। ये टूरिस्ट प्लेसज चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों को जानना ज़रूरी है, खासकर शराब से जुड़े पॉलिसी को लेकर। लक्षद्वीप में शराब को लेकर कुछ पॉलिसी (Lakshadweep Liquor Policy) बने हुए हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। 


लक्षद्वीप में शराब को लेकर पॉलिसी क्या है (Lakshadweep Liquor Policy): 

लक्षद्वीप में शराब पर बैन लगा हुआ है लेकिन पूरी तरीके से पाबंदी नहीं है। दरअसल सरकार की मंजूरी के बाद लक्षद्वीप में कुछ ही जगहों पर शराब मिलती है। जानकारी के लिए बता दें कि, लक्षद्वीप में शराब सिर्फ यहां की राजधानी कवरत्ती और बंगारम आइलैंड पर ही बेची जाती है। लेकिन शराब सिर्फ टूरिस्टों को ही बेची जाती है क्योंकि यहां के स्थानीय लोगों को शराब बैन है। कवरत्ती में शराब पर्यटकों और लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के सरकारी अधिकारियों को बेची जाती है। दरअसल बंगारम आइलैंड में लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के तहत ही शराब बेची जाती है। बंगारम आइलैंड में स्थानीय लोग नहीं रहते हैं। ये सिर्फ टूरिज्म के लिए रिजर्व रखा गया है।

लक्षद्वीप में घूमने के लिए जगहें (Places To Visit in Lakshadweep):

लक्षद्वीप में घूमने के लिए आप अगत्ती द्वीप, कवरात्ती आयलैंड, मिनिकॉय आयलैंड, मरीन म्यूजियम, पिट्टी बर्ड सैंक्चुरी, जैसी जगहों पर जा सकते हैं। वहीं अमीनी बीच भी घूमने-फिरने के लिए बहुत अच्छी जगहों में आता है। लक्षद्वीप को एक्सप्लोर करने के लिए कम से कम 6 से 7 दिन का ट्रिप आप प्लान जरूर करें।

लक्षद्वीप घूमने के लिए कितना खर्च होगा (Lakshadweep Tour Package/Budget):

लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट की बात करें तो प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार खर्च करना होगा।

Tags:    

Similar News