Lalu Yadav Ki Beti: लालू प्रसाद यादव की 7 बेटियां, कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर, जानें सबके पेशे

Lalu Yadav Seven Daughters: लालू प्रसाद यादव के 9 बच्चे हैं, जिनमें से सात बेटियां और 2 बेटे हैं। उनकी सभी बेटियां खूब पढ़ी-लिखी हैं। आइए जानें सबके प्रोफेशन के बारे में।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-06 10:08 IST

Lalu Yadav के बच्चे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Lalu Prasad Yadav Ki Beti: बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनका परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष के 9 बच्चे हैं, जिनमें 7 बेटियां और 2 बेटे हैं। लालू यादव के दोनों बेटे (Lalu Prasad Yadav Son) राजनीति में एक्टिव हैं और पिता की विरासत को संभाल रहे हैं। वहीं, उनकी बेटियों (Lalu Prasad Yadav Daughters) में से कोई इंजीनियर, कोई डॉक्टर तो कोई वकील है। आज हम आपको केंद्रीय मंत्री रह चुके लालू प्रसाद की सातों बेटियों और उनके प्रोफेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानें कौन क्या करता है।

लालू यादव की बेटियां (Lalu Prasad Yadav Daughters Profession In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मीसा भारती (Misa Bharti Yadav)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सबसे बड़ी बेटी हैं मीसा भारती। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। वह एमबीबीएस टॉपर रही हैं। फिलहाल मीसा राजनीति में सक्रिय हैं और पाटलिपुत्र से संसद सदस्य हैं। उनकी शादी 1999 में शैलेश कुमार (Shailesh Kumar) से हुई है, जो कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रोहिणी आचार्य (Rohini Yadav)

लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य हैं। उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से डॉक्टरी की डिग्री हासिल की है। हालांकि रोहिणी ने कभी भी डॉक्टरी की प्रैक्टिस नहीं की। उनकी शादी 2002 में राव समरेश सिंह से हुई थी, जो कंप्यूटर इंजीनियर हैं। शादी के बाद वह पति के साथ सिंगापुर में सेटल हो गईं। बता दें रोहिणी ने ही अपने पिता लालू को अपनी एक किडनी दान दी थी। रोहिणी ने इस साल सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चंदा यादव (Chanda Yadav)

लालू प्रसाद यादव की तीसरी बेटी का नाम चंदा यादव है। चंदा ने वकालत की पढ़ाई की है। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की है। उनकी शादी 2006 में विक्रम सिंह से हुई थी, जो कि पेशे से एक पायलट हैं। वह इंडियन एयरलाइंस से जुड़े हुए हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रागिनी यादव (Ragini Yadav)

मीसा, रोहिणी और चंदा से छोटी हैं रागिनी यादव। लालू की सातों बेटियों में से रागिनी सबसे कम पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन तो लिया था, लेकिन एक हादसे के बाद उन्होंने बीटेक का कोर्स बीच में ही छोड़ दिया और पटना लौट आईं। इसके कुछ समय बाद वह एलआईसी एजेंट बन गईं। रागिनी की शादी 2012 में सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हेमा यादव (Hema Yadav)

लालू प्रसाद यादव और रोहिणी यादव की पांचवी बेटी का नाम है हेमा यादव। हेमा ने रांची के बीआईटी कॉलेज से बीटेक किया है। उनकी शादी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में हुई है। उनके पति विनीत यादव भी पॉलिटिक्स में सक्रिय हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनुष्का राव (Anushka ChiranjeevRao)

लालू-राबड़ी की छठी बेटी अनुष्का राव (धन्नु) हैं। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव के साथ हुई है। चिरंजीव राव कांग्रेस पार्टी के नेता और हरियाणा से विधायक हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राज लक्ष्मी यादव (Raj Laxmi Yadav)

लालू और राबड़ी की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव बेहद सुंदर हैं। राजलक्ष्मी यादव ग्रैजुएट हैं। उन्होंने नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। उनकी  शादी समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव के साथ हुई है। दोनों की मुलाकात एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। राज लक्ष्मी के पति समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

Tags:    

Similar News