Fashion Tips: व्हाइट मिनी ड्रेस में इन एक्ट्रेस ने बिखेरा हुस्न का जलवा, आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Fashion Tips: अगर आप भी गर्मी के लिए किस मिनी ड्रेस को चुने इसे लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Written By :  Shreya
Newstrack :  Network
Update: 2022-03-13 03:24 GMT

व्हाइट मिनी ड्रेस में बॉलीवुड सेलेब्स (फोटो साभार- इंस्टाग्राम) 

Fashion Tips: गर्मियों के सीजन में मिनी ड्रेस पहनने का चलन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मिनी ड्रेसेस आपको क्यूट और खूबसूरत ही नहीं बल्कि बोल्ड भी दिखा सकती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है सही ड्रेस को चुना जाए। हाल ही में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) ने व्हाइट मिनी ड्रेस (White Mini Dress) ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

गर्मियों में व्हाइट कलर पहनना सबसे बेस्ट रहता है और इससे खूबसूरती में चार चांद भी लग जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की मिनी ड्रेस (Mini Dresses Ideas) आपके लिए बेस्ट रहेगी। 


आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के लिए व्हाइट कपड़ों का ही चयन किया। अब हाल ही वह व्हाइट मिनी ड्रेस में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने सफेद ब्लेजर के साथ कैरी किया था, जो उनके लुक को एलीगेंट दिखाने के साथ साथ क्लासी भी बना रहा था। 


मानुषी छिल्लर

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं मानुषी छिल्लर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट मिनी ड्रेस में मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। मानुषी के इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गर्मी के सीजन के लिए यह आउटफिट काफी ज्यादा कम्फर्टेबल रहने वाला है। 


हीना खान

एक्ट्रेस हीना खान अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए फेमस हैं, ऐसे में आप उनके इस बोल्ड व्हाइट आउटफिट से भी फैशन टिप्स ले सकती हैं। इस ड्रेस में कॉलर की डिटेलिंग काफी ज्यादा स्मार्ट और बोल्ड लुक दे रहा है। आप इसे किसी पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। 


जान्हवी कपूर

अगर आपको प्रिसेंस फील चाहिए तो आप जान्हवी कपूर के इस ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस काफी ज्यादा प्यारी लग रही हैं और यह आप डेट पर भी पहन सकती हैं, जो आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा। 


सारा अली खान

सारा की ये One Shoulder Dress भी किसी पार्टी या डेट के लिए परफेक्ट है। डीप नेक इसमें बोल्डनेस एड कर रहा है। इसके साथ आप एक्ट्रेस की ही तरह मिनीमल जूलरी एड कर सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News