Lucknow Famous Biryani Restaurant: अगर आप हैं बिरयानी के दीवाने तो पेश हैं लखनऊ के 5 बेस्ट बिरयानी डेस्टिनेशन

Uttar Pradesh Lucknow Famous Biryani Restaurant: बिरयानी भारतीयों का फेवरेट डिश में से एक हैं। भारत के हर राज्य में बिरयानी बनाने का अंदाज अलग होता है। लखनऊ शहर की कुछ मशहूर रेस्टुरेंट हैं।

Update: 2022-08-19 16:35 GMT

Lucknow Famous Biryani (Image: Social Media)

Lucknow Famous Biryani Restaurant: बिरयानी भारतीयों का फेवरेट डिश में से एक हैं। भारत के हर राज्य में बिरयानी बनाने का अंदाज अलग होता है। लेकिन बात बिरयानी की हो और लखनऊ का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता काहे कि जब बात 'लखनवी बिरयानी' की आ जाए तो इमोशन खुद ही जुड़ जाते हैं। अगर आप लखनऊ से हैं या लखनऊ आने की प्लानिंग कर रहें तो यहां की बिरयानी का आनंद लेना ना भूलें। ऐसे में हम आपको लखनऊ शहर की कुछ मशहूर रेस्टुरेंट के बारे में बता रहें जहां आप लाजवाब बिरयानी को एंजॉय पूरे दिल से कर सकते हैं:

इदरीस बिरयानी

मटन बिरयानी' के शौकीन हैं तो आपके लिए इदरीस की बिरयानी बेस्ट ऑप्शन है। लखनऊ में इदरीस एक तरह से बिरयानी की पहचान बन चुका है। इस रेस्टुरेंट में धीमी आंच पर मटन बिरयानी को पकाया जाता है, जो ज़ायके को स्वाद में कई गुना बढ़ा देता है। वैसे यहां की आप 'चिकन बिरयानी' को भी ट्राई कर सकते है,ये भी कम टेस्टी नहीं है। 

पता है: जौहरी मोहल्ला, राजा बाज़ार, चौक, लखनऊ

वाहिद बिरयानी 

वाहिद बिरयानी लखनऊ शहर की सबसे पुरानी दुकान है। बता दे कि साल 1955 से यहां टेस्टी बिरयानी मिलती है। यहां आपको कई तरह के रायते के साथ बिरयानी मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां अवधी कबाब-पराठे भी ट्राई कर सकते हैं। यहां की दम बिरयानी का ज़ायका भी वाकई लाजवाब है। 

पता है: ओल्ड नज़ीराबाद रोड, मोहन मार्केट, अमीनाबाद

सख़ावट रेस्तरां

सख़ावट रेस्तरां अपने कबाब, मटन चाप और मटन बोटी कबाब के लिए काफी फेमस है। इस रेस्तरां में बेहद टेस्टी बिरयानी परोसी जाती है। लखनऊ वालों को यहां की 'दम बिरयानी' का स्वाद बेहद पसंद है। 

पता है: अवध जिमखाना क्लब के पास, कैसरबाग ऑफ़ीसर्स कॉलोनी।

लल्ला बिरयानी

लल्ला बिरयानी का स्वाद लखनऊ वालों की जुबान पर छाया रहता है। लल्ला बिरयानी' का मटन बेहद सॉफ़्ट और टेस्टी होता है। ये इतनी सॉफ्ट होती है कि आप चम्मच से भी इसे खा सकते है, इसका यह अंदाज इस बिरयानी की ख़ासियत भी है। आप इसके स्वाद के भी दीवाने हो जाएंगे। इन्हीं खासियत के कारण महज़ 3 से 4 घंटे में ही इनकी बिरयानी बिक जाती है। 

पता है: बाल मुकुंद वाजपेई मार्ग, चौक।

दस्तरख़ान

दस्तरख़ान फेमस अवधी रेस्तरां है, जहां आपको नॉनवेज की ढेर सारी वैराइटी मिल जाएगी। फिर चाहें गलौटी कबाब हों या फिर चिकन मसाला। मजेदार बात है कि बिरयानी के फैन की भी ये पसंदीदा जगह है। यहां आप मटन और चिकन दोनों ही तरह की बिरयानी को एंजॉय कर सकते हैं। 

पता है: 29, बीएन रोड, लालबाग।

Tags:    

Similar News