Lucknow Shopping Market for Jewellery: ज्वेलरी की खरीदारी के लिए बेस्ट हैं लखनऊ की ये मार्केट्स, यहां से सस्ते दाम में खरीदें डिजाइनर गहने

Best Shopping Market for Jewellery in Lucknow: उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ सिर्फ अपने खानपान, अदब और जायके के लिए नहीं जानी जाती है बल्कि गहनों और कपड़ों के लिए भी बेहद मशहूर है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-10 16:32 GMT

Best Shopping Market for Jewellery in Lucknow: उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ सिर्फ अपने खानपान, अदब और जायके के लिए नहीं जानी जाती है बल्कि गहनों और कपड़ों के लिए भी बेहद मशहूर है। ऐसे में अगर आप सस्ते दाम में डिजाइनर गहने खरीद सकते हैं। गहनों के खरीदारी के लिए लखनऊ में कई बाजार हैं और हर बाजार अपने में खास है। तो आइए जानते हैं लखनऊ के कुछ बेहतरीन बाजारों के बारे में, जहां आपको सस्ते दाम में डिजाइनर गहने खरीद सकते हैं:

ज्वेलरी की खरीदारी के लिए लखनऊ की फेमस बाजारें (Best Shopping Market for Jewellery in Lucknow)

अमीनाबाद बाजार

अमीनाबाद बाजार, लखनऊ का सबसे पुराना और सबसे बड़ा बाजार है। यह शादी के कपड़े, गहने, सजावट से लेकर आप लखनऊ की मशहूर चिकनकारी के कपड़े भी खरीद सकते हैं। अमीनाबाद बाजार के खुलने का समय सुबह 9 बजे से देर शाम तक है। हालांकि, सीजन के समय में देर रात तक इस बाजार में चहल पहल रहता है। बता दें अमीनाबाद मार्केट गुरुवार को बंद रहता है। अमीनाबाद बाजार में चिकनकारी कुर्तियों से लेकर डिजाइनर जूलरी सब कुछ मिल सकता है।


सदर बाजार

सदर बाजार एक थोक बाजार है जहां से आप crockery, utensils, और सजावट जैसी चीजें खरीद सकते हैं। सदर बाजार में आपको शादी के लिए, सभी सामान मिल जाएंगे, जिनमें कपड़े, गहने, सजावट, और उपहार आदि शामिल हैं। सदर बाजार में मोलभाव कर डिजाइन और बेहतरीन गहने खरीद सकते हैं।

यहियागंज बाजार

भारत ज्वेलरी यहियागंज बाजार। यहां होलसेल में जो रिंग 250 रुपए की मिलेगी, वही बाजार में 500 तक बिकती है। यहां लखनऊ और आस पास के जिलों के कई व्यापारी और दुकानदार यहां से सामान ले जाते हैं। यहां आपको नए-नए डिजाइन के इयररिंग, फाइबर चूड़ी, ज्वेलरी भी मिल जाती है। यहीं आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो-कैब द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

हज़रतगंज मार्केट

लखनऊ के हजरतगंज मार्केट को रिटेल आउटलेट्स, मॉल्स और स्ट्रीट शॉप्स के अच्छे कॉम्बिनेशन के साथ एक नए जमाने के शॉपिंग डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। यहां शानदार चिकनकारी फैब्रिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टेक्सटाइल, कुर्ता और फुटवियर, ज्वैलरी पॉकेट-फ्रेंडली कीमतों पर मिलता है। यहां बाजार सुबह 10.00 बजे से शाम 09.00 बजे तक खुला रहता है और रविवार को बंद रहता है।

Tags:    

Similar News