Lucknow To Lakshadweep: लखनऊ से लक्षद्वीप कैसे पहुंच सकते हैं, जानें कितना करना होगा खर्च

Lucknow To Lakshadweep: इन दिनों दुनियाभर में लक्षद्वीप के चर्चे काफी तेज हैं। जब से प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया है तभी से इसके चर्चे हर तरफ हो रही है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-10 17:09 GMT

Lucknow To Lakshadweep: इन दिनों दुनियाभर में लक्षद्वीप के चर्चे काफी तेज हैं। जब से प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया है तभी से इसके चर्चे हर तरफ हो रही है। वहीं इस बीच मालदीव के नेताओं द्वारा पीएम मोदी पर किए गए आपत्तिजनक कॉमेंट के बाद भारतीय नागरिक #boycottmaldives ट्रेंड को सपोर्ट करने लगे। बता दें लक्षद्वीप भारत के पश्चिमी तट से लगभग 400 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। जो अपने द्वीपों के कारण दुनियाभर में फेमस है। ऐसे में अगर आप लक्षद्वीप जाने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं लखनऊ से लक्षद्वीप कैसे जा सकते हैं:

लखनऊ से लक्षद्वीप कैसे जाएं (How To Reach Lucknow To Lakshadweep)

दरअसल यूपी से अगर कोई लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग कर रहा तो उसे पहले दिल्‍ली जाना होगा। इसके बाद साउथ इंडिया के कोच्चि स्थित अगत्‍ती एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक कराना होगा क्योंकि यह कोच्चि से लक्षद्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है। अगत्‍ती द्वीप पहुंचने के बाद यहां से टूरिस्ट हेलिकॉप्‍टर या नाव से अन्‍य द्वीपों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। दरअसल लखनऊ से लक्षद्वीप तक कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। आप दिल्ली के अलावा लखनऊ से कन्नूर के लिए उड़ान भर सकते हैं, फिर लक्षद्वीप की यात्रा कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें नई दिल्ली से अगत्ती द्वीप तक पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता तरीका एर्नाकुलम जंक्शन तक ट्रेन है, फिर आपको अगत्ती हवाई अड्डे तक का उड़ान भरना होगा। इसमें करीब आपको 46 घंटे 40 मिनट लगते हैं। 


अगर आप नई दिल्ली से अगाती द्वीप जल्दी पहुंचना चाहते हैं तो आपको केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरना होगा, फिर वहां से कोचीन इंटरनेशनल हवाई अड्डे के लिए उड़ान है, फिर अगाती हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरना होगा। इसमें करीब आपको 14 घंटे 25 मिनट लगते हैं।

इसके अलावा आप नई दिल्ली से अगत्ती द्वीप तक पहुंचने के लिए आप कोचीन इंटरनेशनल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर सकते हैं और फिर अगत्ती हवाई अड्डे के लिए उड़ान लेना होगा। कुल 14 घंटे 35 मिनट लगते हैं। 

दरअसल इसका एक ही एयरपोर्ट है, जो अगाती में है, यह केवल कोच्चि हवाई अड्डे से जुड़ा है। बता दें लक्षद्वीप द्वीपों का एक समूह है और एक से दूसरे द्वीप तक यात्रा करने के लिए आप नाव का उपयोग कर सकते हैं या हेलीकॉप्टर किराए पर भी ले सकते हैं।

अगत्ती द्वीप, लक्षद्वीप से 180 किलोमीटर दूर है। यहां आप शिप और फ्लाइट्स से पहुंच सकते हैं। कोच्चि से अगति के बीच फ्लाइट्स का सफर करीब डेढ़ घंटे है।

कितना करना होगा खर्च (Lucknow To Lakshadweep Budget)

बता दें आपको लखनऊ से दिल्ली जाना होगा। दिल्‍ली से अगत्‍ती एयरपोर्ट तक हवाई जहाज का किराया करीब 10 हजार रुपये से शुरू होता है। वहीं कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी करीब 400 किलोमीटर है। लक्षद्वीप जाने के लिए आपको एक विशेष प्रकार के परमिट की भी जरूरत पड़ेगी। आपको कुल 40 से 50 हजार खर्च करना होगा।

Tags:    

Similar News