MS Dhoni Pet Dogs: धोनी के पास हैं ये विदेशी नस्ल के कुत्ते, कीमत जान उड़ेंगे होश

Mahendra Singh Dhoni Dogs: महेंद्र सिंह धोनी को जानवरों के प्रति काफी ज्यादा लगाव है। उनके पास 6 कुत्ते और घोड़े भी हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-19 03:30 GMT

MS Dhoni Pet Dogs (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

MS Dhoni Dogs: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) उन सेलेब्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग गुजरते वक्त के साथ बढ़ती ही है। भले ही उन्होंने नेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। धोनी जब क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, जिनमें उनके डॉग्स भी शामिल हैं। धोनी के पास 6 डॉगी हैं, जो कि अलग-अलग ब्रीड के हैं।

MS Dhoni तो सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से माही के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनमें से कई फोटोज में धोनी अपने डॉगी के साथ टाइम बिताते नजर आए हैं। धोनी को जानवरों के प्रति काफी लगाव है। उनके पास कुत्तों के अलावा घोड़े भी हैं। आज हम आपको धोनी के पालतू कुत्तों (MS Dhoni Pet Dogs) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी नस्ल और कीमत के बारे में भी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं एमएस के पास कौन-कौन से डॉग्स हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

महेंद्र सिंह धोनी के कुत्ते (MS Dhoni Dogs List)

एमएस धोनी ने कई नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं। उनके पास विदेश ब्रीड के डॉगी हैं। एमएस के पास 6 कुत्ते हैं, जिनके नाम जिनका नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली है। बात करें इनके नस्ल की तो धोनी के पालतू कुत्ते बेल्जियन मैलिनोइज, व्हाइट हस्की और डच शेपर्ड ब्रीड के हैं। बेल्जियन मैलिनोइज की कीमत भारतीय बाजार में 75000 रुपये तक है, जबकि हस्की की कीमत 60 से 80 हजार रुपये है। वहीं, भारत में डच शेफर्ड की कीमत 60,000 से 85,000 तक हो सकती है।

Full View

धोनी का फेवरेट कौन (MS Dhoni Favourite Dog)

इनमें से धोनी का सबसे ज्यादा फेवरेट सैम है, जो कि बेल्जियन मैलिनोइज ब्रीड का कुत्ता है। दरअसल, इस ब्रीड के कुत्ते एक्टिविटी करना पसंद करते हैं और काफी एनर्जेटिक भी होते हैं। क्रिकेटर का डच शेफर्ड भी ट्रेनिंग का शौकीन है।

Full View

Tags:    

Similar News