Malaika Arora Favourite Food: मलाइका की हॉटनेस का खुल गया राज

Malaika Arora Fitness Mantra: आज हम यहां मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी के बारे में नहीं, बल्कि यह बताने वाले हैं कि अभिनेत्री का डाइट प्लान क्या है|

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-06-03 12:48 IST

Malaika Arora Diet Plan (Photo- Social Media)

Malaika Arora Diet Plan: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार सुर्खियों में हैं, दरअसल हाल ही उनके और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप पर मुहर लग चुकी है, 5 सालों की डेटिंग के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हालांकि आज हम यहां मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी के बारे में नहीं, बल्कि यह बताने वाले हैं कि अभिनेत्री का डाइट प्लान क्या है, वे खुद को 50 साल की उम्र में भी इतना फिट और एक्टिव कैसे रखतीं हैं। आइए जानें।

मलाइका अरोड़ा फिटनेस फंडा (Malaika Arora Fitness Mantra)

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लगभग-लगभग 50 साल की होने वाली हैं, हालांकि इस उम्र में भी वह इतनी चमकती रहती हैं कि उन्हें देख तो यही लगता है कि उनकी उम्र बढ़ने की जगह घटती जा रही है। उन्होंने इस उम्र में भी खुद को काफी मेनटेन किया हुआ है। वैसे भले ही मलाइका अरोड़ा अक्सर ट्रोल होती रहतीं हैं, लेकिन उनकी फिटनेस की हर कोई तारीफ करता है, क्योंकि मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर काफी फोकस्ड हैं, एक भी दिन वह अपना योगा क्लास मिस नहीं करतीं। योगा के साथ ही मलाइका अपनी डाइट पर भी बेहद ध्यान देती हैं, आइए बताते हैं कि मलाइका का डाइट प्लान क्या है।


मलाइका अरोड़ा डाइट प्लान (Malaika Arora Diet Plan)

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस जर्नी उनके लाखों फैंस जानना चाहते हैं, वह क्या खाती हैं और फिट रहने के लिए क्या करतीं हैं, इसके अलावा भी बहुत कुछ। आज हम यहां मलाइका की फिटनेस से जुड़ी आप सभी को एक टिप्स देने वाले हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी सुबह की शुरुआत नींबू पानी के साथ करतीं हैं, इसके अलावा वह घी कॉफी भी पीना पसंद करती हैं। चलिए अब बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा लंच और डिनर में क्या खाना पसंद करतीं हैं। दरअसल मलाइका ने बताया कि वह वेज खाना खाती हैं तो ऐसे में लंच में उन्हें दाल चावल, सब्जी, रोटी, कुछ भी खा लेती हैं, लेकिन उनका डिनर बहुत ही लाइट होता है। डिनर में मलाइका अरोड़ा खिचड़ी या फिर सूप पीना पसंद करतीं हैं। मलाइका ने यह भी बताया कि उन्हें खिचड़ी खाना बहुत अधिक पसंद है।

Tags:    

Similar News