Bollywood Celebrities House: स्विमिंग पूल से लेकर मिनी थिएटर तक, अंदर से देखें इन बॉलीवुड एक्टर्स का घर

Bollywood Celebrities House: फैंस अक्सर अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) से जुड़ी बातों को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। स्टार्स के डाइट से लेकर घर, कार और हॉबी तक।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-01 12:01 GMT

Bollywood Celebrities House (Image: social Media)

Bollywood Celebrities House: फैंस अक्सर अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) से जुड़ी बातों को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। स्टार्स के डाइट से लेकर घर, कार और हॉबी आदि इन सभी चीजों के बारे में फैंस जानना चाहते हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की घर (Bollywood Celebrities House) की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के एक्टर्स का घर किसी बंगले से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं सबसे महंगा घर किस एक्टर का है और Inside Photos

सबसे महंगा है इन बॉलीवुड एक्टर्स का घर

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का घर बेहद आलीशान और खूबसूरत है। बता दें अक्षय कुमार के पास मुंबई के जुहू में एक शानदार घर है, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ है।


इस घर में अक्की अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। 

अनिल कपूर

अनि‍ल कपूर का घर राजा महाराजाओं के महल जैसा है। अनिल अपनी पत्नी के साथ जुहू में रहते हैं।


उनके घर का इंटीरियर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों स्टाइल का मिक्चर है। दरअसल अनिल कपूर के पास 3 घर हैं. उनकी पूरी प्रॉपर्टी की कीमत 35 करोड़ रुपए है। 

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने सपनों का अशियाना खरीदा है।


इस घर की कीमत करीब 119 करोड़ है, जो 11,266 स्कावयर फीट में फैला है। इनका यह घर अंदर से भी काफी खूबसूरत है।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पास मुंबई में खूबसूरत और आलीशान घर है।


बता दें ऋतिक कई बार अपने घर की पिक्चर्स को शेयर करते रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ से ज्यादा है। 

सलमान खान

भाईजान यानी सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका घर बेहद शानदार दिखता है।


हालांकि सलमान वन BHK में ही रहना पसंद करते हैं। 40 साल से सलमान इसी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास भी एक शानदार घर है। बता दें मुंबई में प्रियंका के घर की कीमत 8 करोड़ के आसपास है। वहीं प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले घर की कीमत 144 करोड़ के करीब है।


प्रियंका के घर में एक बड़ा पूल, बैकयार्ड, काफी बड़ा डाइनिंग एरिया के पास ही एंटरटेनिंग एरिया भी बना हुआ है। यहां निक और प्रियंका अक्सर डांस करते हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का घर मुंबई के वर्ली में है। यह कपल जिस सोसाइटी में रहता है उसका नाम ओंकार है। विरुष्का का घर 35वें फ्लोर पर है जहां से बेहद शानदार व्यू दिखता है।


घर की कीमत की बात करें तो 34 करोड़ रुपये के आसपास है। विरुष्का का घर अंदर से भी काफी खूबसूरत है। बता दें इस कपल के घर में चार बेडरूम, एक टैरेस गार्डन, एक प्राइवेट जिम और कई अन्य मॉडर्न सुविधाएं हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' काफी खूबसूरत ज्यादा मशहूर है। इस कारण ही इस बंगले की कीमत का अंदाजा लगाना भी थोड़ा मुश्किल है, लेकिन दावा किया जाता है कि इसकी कीमत 100 से 120 करोड़ रुपये के बीच में हो सकती है।


बता दें 'जलसा' में बिग बी के लिए एक अलग कमरा बना हुआ है, जिसमें कई तस्वीरें और मूर्तियां लगी हुई हैं। बिग बी के घर में शीशे वाली अलमारियों, फर्श से छत तक की खिड़कियों, कांच के झूमर, शानदार पेंटिंग और एक रूम की दीवार को बिग बी ने फोटोज के जरिए सजा रखा है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान का घर 'मन्नत' किसी आलीशान बंग्ले से कम नहीं है। मन्नत एक लग्जरी घर का जीता जागता नमूना है। दरअसल शाहरुख ने यह हेरिटेज प्रॉपर्टी एक ट्रस्ट से खरीदी थी और बाद में इसे रेनोवेट कर लिया।


बता दें शाहरुख के घर में बड़ी लाइब्रेरी, एक जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थि‍एटर और कई गाड़ि‍यों के लिए बेसमेंट पार्किंग जैसी अन्य सुवि‍धाएं मौजूद हैं।


Tags:    

Similar News