Ambani Favourite Food: मुकेश अंबानी का फेवरेट फूड, नाम ऐसा कि नहीं होगा यकीन

Mukesh Ambani Favourite Food: आज हम अपने आर्टिकल में मुकेश अंबानी की बात करने वाले हैं, आइए आपको बताते हैं कि देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन का फेवरेट फूड क्या है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-21 11:15 GMT

Mukesh Ambani Favourite Food (Photo- Social Media)

Mukesh Ambani Favourite Food: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। बहुत ही जल्द अंबानी परिवार के घर में शहनाइयां बजने वालीं हैं, क्योंकि मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani Wedding Date) जुलाई महीने में अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग शादी करेंगे। अंबानी परिवार अपनी रॉयलिटी की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहता है, खासतौर पर नीता अंबानी (Nita Ambani Favourite Dish)। जी हां! उनके महंगे-महंगे शौक लोगों के होश उड़ा देते हैं। फिलहाल आज हम अपने आर्टिकल में मुकेश अंबानी की बात करने वाले हैं, आइए आपको बताते हैं कि देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन का फेवरेट फूड क्या है।

मुकेश अंबानी का फेवरेट डिश (Mukesh Ambani Favourite Dish)

मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में गिना जाता है, लेकिन उनकी सादगी देखते बनती है। अंबानी परिवार के बारे में पूरी डिटेल लोग जानना चाहते हैं, उनके घर (Mukesh Ambani House) से लेकर उनके पर्सनल चीजों के भी बारे में। आज हम आपको मुकेश अंबानी के फेवरेट डिश के बारे में बताएंगे, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा डिश का जिक्र किया था, मुकेश अंबानी को साउथ इंडियन फूड पसंद है। मुकेश अंबानी ने बताया था कि इडली सांभर (Idli Sambar) उनका पसंदीदा फूड है।


मुंबई के इस दुकान का इडली सांभर खाना पसंद करते हैं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Favourite Idli Sambar Shop)

देश के इतने बड़े बिजनेसमैन को इडली सांभर पसंद है, इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने अपनी फेवरेट दुकान का भी जिक्र किया, जहां वह सालों से इडली सांभर खाते आ रहें हैं। मुकेश अंबानी ने बताया कि मुंबई में एक दुकान है "मैसूर कैफे" वहीं पर वह आज तक इडली सांभर खाते हैं। जब वह केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी से मैसूर कैफे उनकी फेवरेट दुकान है। जब भी उन्हें इडली सांभर खाने का मन होता है, वो उसी दुकान का खाना पसंद करते हैं।

बहुत हेल्दी फूड होता है इडली सांभर (Healthy Breakfast Food)  

इडली बहुत ही हेल्दी होता है, इसे यदि नाश्ते में खाया जाए तो नाश्ते के लिए इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। क्योंकि इडली सांभर में कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन और फैट सब कुछ पाया जाता है। इडली सांभर में कैलोरी बहुत कम होती है, ऐसे में यह वजन कम करने में भी सहायक होता है, साथ ही पाचन भी सही रहता है।



 


Tags:    

Similar News