Healthy Diet: सुबह ऑफिस निकलने से पहले डाईट में जरूर शामिल करे ये पौष्टिक सूप, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

Healthy Diet: पौष्टिक तत्वों से भरी दोनों सब्जियां मशरूम और ब्रोकली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इन सब्जियों का सूप आपको दिनभर एक्टिव तो रखेगा ही, साथ ही प्रोटीन और विटामिन्स की कमी भी नहीं होने देगा।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-15 04:22 GMT

मशरूम ब्रोकोली सूप (फोटो- सोशल मीडिया)

Healthy Diet: आजकल की भाग-दौड़भरी जिंदगी में लोगों को खाने-पीने का टाइम भी बचा-बचाकर निकालना पड़ता है। इसलिए सुबह ही काम पर निकलने से पहले कुछ ऐसी हेल्दी डाईट लेनी चाहिए, जिससे पूरा दिन अगर कुछ न भी खाएं, तो शरीर को एनर्जी समय-समय पर मिलती रहे। ऐसे में हम आपको एक बहुत ही जबरदस्त सूप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा, और हेल्दी भी होगा। ये सूप मशरूम और ब्रोकली से बनता है। 

पौष्टिक तत्वों से भरी दोनों सब्जियां मशरूम और ब्रोकली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इन सब्जियों का सूप आपको दिनभर एक्टिव तो रखेगा ही, साथ ही प्रोटीन और विटामिन्स की कमी भी नहीं होने देगा। इस सूप से दिन की शुरूआत करना आपके लिए वाकई में बहुत अच्छा रहेगा। आइए आपको मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की विधि बताते हैं।

मशरूम ब्रोकली सूप बनाने के लिए जरूरी साम्रगी

1 ताजा ब्रोकली

1 कटोरी मशरूम

1 चम्मच दरदरा पिसा जीरा

1-2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

2 चम्मच क्रीम

2 चम्मच हरा धनिया

1 चम्मच तेल

नमक स्वाद के अनुसार

ऐसे बनाएं मशरूम ब्रोकली सूप
(Mushroom Broccoli Soup recipe)

  • मशरूम ब्रोकली सूप बनाने के लिए आपको सबसे पहले सब्जियां लेनी होगी। 
  • अब सब्जियों को अच्छे से देख लें, फिर छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर धो लें।
  • इसके बाद एक प्रेशर कुकर लीजे। 
  • इसमें 1 चम्मच तेल डाले। 
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें दरदरा पिसा जीरा और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • ज्यादा न भूने, नहीं तो जल जाएगा।
  • अब इसमें बारीक कटी हुई ब्रोकली डाल दीजे।
  • इसे 1 मिनट तक पकाइए।
  • अब इसी में कटे हुए मशरूम डाल दीजे और स्वाद के अनुसार नमक डाल दीजे।
  • फिर 2 मिनट तक पकाइए।
  • इसके बाद कुकर में 2 कप पानी डालिए।
  • इसे 1 मिनट तक गैस पर पकने के लिए छोड़ दीजे और 2 सीटी लगा लीजे।
  • सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजे और सूप ठंडा होने दीजे।
  • कुकर खोलकर सारी चीजों को ब्लेंडर से ब्लेंड कर दें।
  • बस आपका ताकतवर मशरूम ब्रोकली सूप तैयार है। 
  • हरी धनिया डालकर गर्मा-गरम सर्व कीजे।


Tags:    

Similar News