Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर नाग देवता को क्यों चढ़ाया जाता है दूध, जानिए क्या है मान्यता

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध चढ़ाया जाता है ऐसे में क्या आप जानते हैं की ऐसी मान्यता क्यों है और क्या है इसका महत्त्व।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-08 05:34 GMT

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध चढ़ाने का रिवाज़ है लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है और आखिर इसके पीछे क्या मान्यता है। दरअसल इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना का ख़ास महत्त्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी प्रकार के दोष, भय दूर हो जाते हैं और सुख-सौभाग्य का जीवन में आगमन होता है।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है। इससे आपके जीवन से हर तरह की मुश्किलें दूर हो जातीं हैं। इस साल ये त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जायेगा। वहीँ कई वर्षों से इस दिन नाग देवता को दूध चढाने का रिवाज़ है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाग देवता या साँपों को दूध पिलाने के पीछे एक कहानी है। आइये जानते हैं क्या है ये कहानी और मान्यता।

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन नागों की पूजा अर्चना करने और दूध पिलाने से माँ लक्ष्मी घर आतीं हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर साधक नाग देवता को दूध पिलाता है तो इससे नाग देवता खुश होते हैं साथ ही उनकी कृपा से व्यक्ति के घर से कभी माँ लक्ष्मी नहीं जातीं। इसके साथ ही साथ नाग देवता की पूजा करने से साधक को सर्पदंश का कोई भय भी नहीं रहता है।

नागपंचमी के दिन लोग जहाँ नाग देवता को दूध पिलाते हैं वहीँ आपको बता दें कि सच ये है कि असल में सांप दूध पीता ही नहीं है। साथ ही न तो उसे दूध पिलाने की कोई परंपरा ही है। हिन्दू परंपरा के अनुसार विभिन्न प्रकार के सर्प दूध से स्नान कराया जाता है। साथ ही नाग देवता का दूध से अभिषेक किया जाता है।  

Tags:    

Similar News