Sobhita Dhulipala Engagement Look: सगाई में बेहद खूबसूरत दिखीं शोभिता, इस लुक में चुराया नागा चैतन्य का दिल

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement: एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें दोनों साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-08 09:05 GMT

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement Photos: साउथ के जाने माने एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने सगाई कर ली है। लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को इंगेजमेंट के साथ ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की सगाई की तस्वीरें (Naga Chaitanya Sobhita Engagement Pics) भी सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को नागा चैतन्य के पिता सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) ने शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कपल को अपना आशीर्वाद भी दिया है।

नागार्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह सगाई आज सुबह 9:42 बजे हुई। हम सभी अपने परिवार में शोभिता का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। इस हैप्पी कपल को ढेर सारी बधाई। दोनों के लिए जीवन भर प्यार और खुशियों की कामना करता हूं। भगवान की कृपा दोनों पर बनी रहे। 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत।

शोभिता धूलिपाला लुक (Sobhita Dhulipala Engagement Look)

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई की तस्वीरें सामने आते ही एक्ट्रेस के एंगेजमेंट लुक की चर्चा होने लगी है। अपने इस स्पेशल दिन के लिए शोभिता ने साउथ इंडियन लुक को चुना। उन्होंने पीच कलर की सुंदर सी साड़ी कैरी की है, जिसमें चौड़ा बॉर्डर है और यह साड़ी की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है। इस साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड जूलरी पेयरअप किया। शोभिता ने लेयर्ड नेकलेस, झुमके और कंगन पहना है। साथ ही मिनिमल सॉफ्ट मेकअप, काजल, छोटी बिंदी और गजरे से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया। लेकिन लोगों की नजर शोभिता के इंगेजमेंट रिंग (Sobhita Dhulipala Engagement Ring) पर ही अटकी रह गई, जिसमें काफी बड़ा डायमंड लगा हुआ है। शोभिता का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, नागा चैतन्य ने भी अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है।

जल्द करेंगे शादी (Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding)

बता दें नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला बीते कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। नागा की यह दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु से 2017 में शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। इसके बाद नागा चैतन्य का नाम शोभिता संग जुड़ने लगा। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया, लेकिन अपनी सगाई से पहले तक दोनों ने इस रिश्ते पर कोई बात नहीं की थी। अब दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News