Navratri Me Na Kare Ye Kam: नवरात्रि में गलती से भी न करें ये काम, रुष्ठ हो सकती हैं माता

Navratri Me Na Kare Ye Kam: माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाए करते हैं। लेकिन भूलकर भी ऐसे कामों को नहीं करने चाहिए जिससे माता रूष्ट हों।

Written By :  Pallavi Srivastava
Update:2021-10-06 22:29 IST

नवरात्रि के नियम pic(social media)

Navratri Me Na Kare Ye Kam: शारदीय नवरात्रि 7(Navratri Start) अक्टूबर से शुरू है। इस बार नवरात्रि 8 दिनों की है। नवरात्रि एक ऐसा पर्व है जो साल में दो बार आता है। और भक्त जी जान से माता के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं। माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाए भी करते हैं। लेकिन गलती से कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिससे माता नाराज हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी ऐसे कामों को नहीं करने चाहिए(Navratri Me Bhool Kar Bhi Na Kare Ye Kam) जिससे माता रूष्ट हों।

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में माता के सभी रूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से माता जातक को सुख समृद्धि के साथ यश और वैभव भी प्रदान करती हैं। आज हम आपको बतते हैं कि इन दिनों में क्या नहीं करना चाहिए-

सच्चे मन से करें माता की पूजा pic(social media)

नवरात्रि में न करें ये काम (Navratri Me Na Kare Ye Kam)

1- न दुखाएं कन्याओं का दिल

भारतीय संस्कृति में कन्याओं को मां दुर्गा का ही स्वरूप माना गया है। यही कारण है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं। और कन्या पूजन के बाद नौं दिन का व्रत खोलते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरातों के दौरान किसी भी कन्या या महिला के प्रति असम्मान की भावना अपने मन में न लाएं। क्योंकि किसी भी कन्या का अपमान होने पर मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं।

2- घर खाली न छोड़ें

कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में घर को छोड़ कर कहीं न जाएं। और अगर आपने घर में कलश की स्थापना की है या अखंड ज्योति जला रखी है तो बिलकुल भी घर को अकेला न छोड़े।

3- कलह क्लेश से बचें

वैसे तो हमेशा ही घर में शांति का माहौल होना चाहिए, लेकिन नवरात्रों में तो विशेषकर आपको घर के कलह क्लेश से बचना ही चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अगर घर में माता की पूजा अर्चना विधि विधान से होती है तो उस जगह माता का वास होता है। इसलिए नौं दिनों में इन चीजों से बचें। कलह से व्रत करने वाले की आत्मा को दुख पहुंचता है जिससे देवी मां रुष्ठ हो सकती हैं।

4- धार्मिक बातों में मन लगाएं

नवरात्रि के नौ दिनों तक अपना समय बेकार की बातों में न लगाकर धार्मिक ग्रंथों का अध्यन करना चाहिए। साथ ही आप भी इस बात ध्यान रखें की आपके पूूजा पाठ से आपके बच्चे, पति या घर का कोई सदस्य प्रभावित तो नहीं हो रहे हैं। पूजा पाठ के साथ घर का ध्यान रखना भी जरूरी है।

5 - लहसुन प्याज का सेवन न करें

नवरात्रि के पावन दिनों में सात्विकत भोजन ग्रहण करना चाहिए। जिससे आपका मन शांत रहता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक पूर्ण सात्विक आहार लें।

6- काम वासना पर काबू

नवरात्रि के दिनों में काम वासना पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक हैं। इन दिनो में महिलाओं और पुरुष दोनो ब्रह्मचर्य का पालन करें। नौं दिन माता की पूजा साफ मन और श्रद्धा भक्ति के साथ करें। तभी माता प्रसन्न रहती हैं।

7- दिन में सोने से बचें

नवरात्रि में दिन के समय नहीं सोना चाहिए। आप चाहें तो खाली समय में माता के मंत्रों का जाप कर सकती हैं। भजन व कीर्तन भी आयोजित कर सकती हैं जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Tags:    

Similar News