Surya Grah ke Upay 2023: रविवार से हो रही नए साल 2023 की शुरूआत, सूर्यदेव से जुड़े ये उपाय जरूर करें, रहेगी खुशहाली

Surya Grah ke Upay 2023: नया साल 2023 दिन रविवार से शुरू हो रहा है। धार्मिक शास्त्रों में रविवार को सूर्य देव को समर्पित दिन माना जाता है। भगवान सूर्य देव को सृष्टि की ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-26 00:35 GMT

Surya Grah ke Upay 2023: इस बार नया साल 2023 रविवार से शुरू हो रहा है। नए साल के शानदार स्वागत के लिए लोग बहुत सारी तैयारी कर रहे हैं। नए साल पर लोग अपने परिवार के साथ मंदिर जाते हैं, घूमने का प्लान बनाते हैं, दोस्तों-यारों से मिलते हैं और खुशियां बांटते हुए नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में रविवार के दिन से शुरू हो रहे नए साल पर आप भगवान सूर्य की आराधना करने का विशेष महत्व है। क्योंकि धार्मिक ग्रन्थों में रविवार के दिन को भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है।

नया साल 2023 खुशियों से बीते इसके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। लोग नए साल पर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए, दफ्तर की बढ़ोत्तरी के लिए पूजा-पाठ करवाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिससे भगवान की, ग्रह-नक्षत्रों की पूजा भी हो जाएगी और आपका नया साल बहुत अच्छे से खुशियों से बीतेगा। आपके परिवार पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

असल में नए साल 2023 दिन रविवार से शुरू हो रहा है। धार्मिक शास्त्रों में रविवार को सूर्य देव को समर्पित दिन माना जाता है। भगवान सूर्य देव को सृष्टि की ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को भगवान के अंदर का तेज माना जाता है और ग्रह-नक्षत्रों का स्वामी भी बताया जाता है। तो ऐसे में अगर आप नए साल के पहले दिन भगवान सूर्य देव से जुड़े ये लाभकारी उपाय करेंगे तो आपका घर-परिवार पर सूर्य देव की कृपा के साथ समस्त देवी-देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा और ग्रह-नक्षत्रों अच्छे रहेंगे।

(Image Credit- Social Media)

नए साल पर करें ये उपाय

Do these on the New Year

  • नए साल 2023 के पहले दिन रविवार को सूर्य देव के मंत्र का जप जरूर करें। ऐसा करने से आपका व्यक्तित्व सूर्य के तेज के समान उजागर रहेगा।
  • 1 जनवरी 2023 को भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए मंत्र उच्चारण करें। ऐसा करने से समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
  • साल के पहले दिन रविवार को सुबह के समय भगवान सूर्य की किरणों में खड़े होकर मां लक्ष्मी के स्तोत्र का पाठ करें। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी का वास हमेशा घर में बना रहेगा।
  • रविवार को यानी साल के पहले दिन मां लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने के साथ ही मां को गुलाब का पुष्प अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  • नए साल पर मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
  • साल के पहले दिन एक लोटे में जल, गुड़ और चावल लें। इसे नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी।
  • नया साल 2023 के पहले दिन रविवार को आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इस पाठ को करने से नव ग्रह शांत रहेंगे औ ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी।
Tags:    

Similar News