New Year Tips For Success: नए साल पर इस पत्ते के उपायों को करने से घर-परिवार में आएगी खुशहाली, करियर में मिलेंगी नई ऊंचाईयां

New Year 2023 Tips For Success: धार्मिक शास्त्रों में अशोक और आम के पेड़ की पत्तियों का विशेष महत्व बताया गया है। जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-16 01:24 GMT

नए साल पर करें ये उपाय (फोटो- सोशल मीडिया)

Happy New Year Tips For Success Ashok ke Patte ke Upay: दिसंबर का महीना आते ही नए साल को लेकर ढेर सारी तैयारियां होने लगती हैं। आने वाले साल को लेकर बहुत सारी उम्मीदें मन में जगने लगती है। एक नई शुरूआत का बीज धीरे-धीरे पनपने लगता है। ऐसे में आप भी नए साल 2023 में खूब धन-दौलत, मान-सम्मान कमाना चाहते हैं तो आपको 1 जनवरी 2023 को ही कुछ बेहद अहम उपाय करने होंगे। जिनसे आपके जीवन में, परिवार में, घर में खुशियां आएंगी और सुख-समृद्धि का वास होगा। 

धार्मिक शास्त्रों में अशोक और आम के पेड़ की पत्तियों का विशेष महत्व बताया गया है। कोई भी पूजा-पाठ हो, तीज-त्योहार हो या शादी-विवाह हो तो घर के मुख्य द्वार पर अशोक और आम के पत्तों का वंदनवार लगाया जाता है। जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि नए साल पर अशोक के पत्तों से कुछ उपाय करने पर आपके जीवन में क्या सुधार आएंगें।

अशोक के पत्‍तों से करें ये उपाय
Ashok ke Patte ke Totke

दूर होगी पैसों की तंगी

अगर आप पैसा कमाते हैं और नहीं बच पाता है। हमेशा पैसों की तंगी लगी रहती है तो नए साल के पहले दिन ही मंदिर में या पार्क में लगे अशोक के पेड़ की थोड़ी सी जड़ ले जाएं। आमतौर पर अशोक के पुराने पेड़ से जड़े बाहर आने लगती है तो उसी जड़ को ले लीजे। फिर जड़ को धोकर सुखा लें। अब इसे अपनी तिजोरी में या जहां पर धन रखते हैं वहां रख लीजें। आर्थिक तंगी नहीं रहेगी।

दूर होगी घर की नकारात्मक ऊर्जा

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए, और घर में लड़ाई-झगड़े खत्म करने के लिए ये कारगर उपाय है। साथ ही अगर घर के लोगों की तरक्‍की में बहुत विघ्न बाधाएं आ रही हैं तो नए साल के पहले दिन घर के मुख्‍य द्वार पर अशोक के पत्‍तों का वंदनवार लगाएं। पत्ते मुरझा जाने पर 3-4 दिन बाद इस वंदनवार को बदल दें। नए साल से शुरू करके लगातार 7 बार ऐसा करें। फर्क पता चलेगा।

शादी में देरी होने पर

अगर आपकी शादी में बार-बार बहुत परेशानियां आ रही हैं, टूट जाती हो, रिश्ता न मिल रहा हो तमाम दिक्कतों के लिए ये उपाय है। इसके लिए नए साल के पहले दिन ही अशोक के पत्तों वाले पानी से नहाएं। अशोक के पत्तों का पानी बनाने के लिए अशोक के कुछ पत्ते ले लीजे। उन्हें साफ कर लीजे। इसके बाद नहाने वाले पानी में पत्तों को डाल दीजे। फिर इसी पानी से नहा लीजे। 

इसके बाद बचे पत्तों को किसी पीपल के पेड़ के नीचे साफ जगह पर रख दें। जल्द ही आपको घर में आपकी शादी के गीत गाए जाएंगे।

शादी-शुदा जिंदगी में खुशी लाने के लिए

अगर आप अपने शादी-शुदा जिंदगी से काफी परेशान हैं या फिर पति-पत्नी में बहुत झगड़े हो रहे हैं तो रोज पति-पत्नी अशोक के पेड़ को जल दें। ये उपाय करने से घर में और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। 

Tags:    

Similar News