New Year 2023 Vastu Tips: नए साल पर पीली सरसों के ये अचूक उपाय, बढ़ा देंगे आपकी जिंदगी में स्वाद

New Year 2023 Vastu Tips in Hindi: नए साल पर आपको किचन में इस्तेमाल होने वाली पीली सरसों का इस्तेमाल करना है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-25 14:05 GMT

पीली सरसों के अचूक उपाय (फोटो- सोशल मीडिया)

New Year 2023 Vastu Tips in Hindi: ऐसा कहा जाता है कि नए साल की शुरूआत बहुत खुशियों से, अच्छे से करनी चाहिए, ताकि ऐसे ही खुशी-खुशी पूरा साल बीते। नए साल पर सभी को शुभकामनाएं दी जाती हैं, और बड़ों-बूढ़ों के पैर छूकर जिंदगी की ऊंचाई को छूने का आर्शीवाद लेना चाहिए। नए साल से सभी को ये उम्मीद रहती है कि नया साल सबके साथ खूब खुशियों के साथ गुजरे। करियर में बरकत हो, तरक्की मिले। ऐसे में यहां हम आपको कुछ बेहद खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी कामनापूर्ति होगी और करियर में ग्रोथ भी होगी। 

नए साल पर आपको किचन में इस्तेमाल होने वाली पीली सरसों का इस्तेमाल करना है। बता दें, ये पीली सरसों सिर्फ किचन में ही स्वाद को बढ़ाने के लिए ही काम नहीं आती है बल्कि ये आपके जीवन को संवारने की भी ताकत रखती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पीली सरसों से आप कैसे अपने जीवन का संवार सकते हैं।

पीली सरसों के अचूक उपाय

बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नए साल 2023 के पहले दिन आप कुछ दाने पीली सरसों के लीजें। इन दानों के साथ कपूर भी लीजे, अब इसे चांदी या स्टील की कटोरी में जला दें। इसमे उपाय के बाद 1 जनवरी 2023 को अपने इष्टदेव की पूजा करते समय गाय के गोबर से बने उपले पर पीली सरसों के दानें डालकर पूरे घर में उसकी धूनी दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

टल जाएगीं बुरी बलाएं

अगर बहुत बार मेहनत करने के बाद भी काम बिगड़ जाता है सफलता प्राप्त नहीं होती है तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके लिए घर के हर कोने में और छत पर भी पीली सरसों का छिड़काव करें। ये उपाय करने से कई बुरी बला बाल भी बांका नहीं कर पाएगी। आपकी रक्षा होगी और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। सफलता आना शुरू होगी।

पैसों की कमी होगी दूर

खूब मेहनत के बाद भी आर्थिक समस्या बनी हुई है। तो नए साल 2023 के पहले गुरुवार को ये उपाय करें। इसमें पीली सरसों के कुछ दानें और कपूर को एक छोटे से पीले कपड़े में बांध लीजें। इसके बाद इसे घर के मुख्य द्वार पर टांग दीजे। ये उपाय करने से धन संबंधी सारी परेशानी धीरे-धीरे दूर हो जाएगीं। कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा।

करियर में होगी तरक्की

बहुत मेहनत के बाद भी अगर तरक्की नही हो रही है तो नए साल के पहले दिन पीली सरसों के कुछ दानें लीजें। इन दानों को अपने सिर से 7 बार वार करके घर से कहीं दूर फेंक दें। इससे रास्ते में आ रही सारी बाधाएं-रूकावटें दूर हो जाएंगी। बहुत जल्द तरक्की मिलने लगेगी।

Tags:    

Similar News