Nita Ambani Fitness Mantra: नीता अंबानी की तरह स्किन हो जाएगी चमकदार, फॉलो करें ये डाइट

Nita Ambani Fitness Mantra: आइए आज हम आपको नीता अंबानी की खूबसूरती का राज बताते हैं, जिसे फॉलो कर आप भी उनकी तरह खूबसूरत और जवां दिखने लगेंगी।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-03-02 14:03 GMT

Nita Ambani Fitness Mantra (Photo- Social Media)

Nita Ambani Fitness Mantra: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अक्सर ही चर्चा में बनीं रहती हैं। नीता अंबानी 60 वर्ष की हों चुकीं हैं, लेकिन इतनी आयु में भी वह जिस तरह से खुद को मेनटेन रखती हैं, वह हर किसी को हैरान कर देता है। 60 साल की नीता अंबानी सिर्फ 30-35 साल की ही लगती हैं, आप उन्हें देख तो उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकते। नीता अंबानी जब भी किसी इवेंट में स्पॉट होती हैं, लोग उन्हें देखते रह जाते हैं, उनका चेहरा इतना ग्लो करता है कि उनके आगे हीरोइनें भी फेल हों जाएं। आइए आज हम आपको नीता अंबानी की खूबसूरती का राज बताते हैं, जिसे फॉलो कर आप भी उनकी तरह खूबसूरत और जवां दिखने लगेंगी।

नारियल पानी पीती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी की दमकती और चमकदार त्वचा का राज हर कोई जानना चाहता है, लोगों के मन में उनकी डाइटिंग से जुड़े कई सवाल आते हैं, खासतौर पर यह एक सवाल तो जरूर आता है कि 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी कैसे इतना जवां दिखती हैं। दरअसल नीता अंबानी की चमकदार स्किन का राज नारियल पानी है। जी हां! नीता अंबानी रोजाना नारियल पानी पीती है, जिसकी वजह से उनकी स्किन इतनी खूबसूरत है। नारियल पानी हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही हेल्दी ड्रिंक होता है, जिसका सेवन करने से हमारी त्वचा में नमी बनी रहती है।


नारियल पानी के अलावा इन चीज़ों का जूस पीती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी सिर्फ नारियल पानी ही नहीं, बल्कि डिटॉक्स वॉटर भी पीती हैं। वह तरबूज या स्ट्रॉबेरी वॉटर पीना पसंद करती हैं। नीता अंबानी चुकंदर जूस भी पीती हैं, चुकंदर उनके चेहरे को काफी ग्लोइंग बना देता है। वहीं कहा तो यह भी जाता है कि नीता अंबानी कभी कदार पालक का भी जूस पीती हैं, जिसकी वजह से भी उनकी स्किन चमकदार बनी रहती है।


खूब एक्सरसाइज भी करती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी अपनी डाइट का बखूबी ध्यान तो देती ही हैं, साथ ही वह फिट रहने के लिए रोजाना जमकर एक्सरसाइज भी करती हैं। एक्सरसाइज के साथ ही वह डांस वर्कआउट भी करती हैं। यही वजह है कि 3 बच्चों की मां होने के बाद भी नीता अंबानी इतनी खूबसूरत लगती हैं। नीता अंबानी के दो बच्चों की शादी हो चुकी है, तीसरे बेटे अनंत अंबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, वह राधिका मर्चेंट संग शादी कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News