Nutrition Roti: न्यूट्रिशन का भंडार है ये रोटी

Nutritions Roti: आज हम आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताने वाले हैं, जो न्यूट्रिशन का भंडार है|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-18 02:00 GMT

Nutritions Roti (Photo-Social Media)

Nutritions Se Bharpoor Roti: हमारी सेहत के लिए पोषक तत्व कितने आवश्यक हैं ये तो आप सभी जानते होंगे, और इन पोषक तत्वों की मात्रा शरीर में बराबर बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि ऐसे भोजन का सेवन किया जाए, जिनमें सभी पोषक तत्व पाएं जाते हों, लेकिन आज के समय में तो लोग उन चीजों का सेवन करते हैं, जिनमें जरा भी पोषक तत्व नहीं होते, और साथ ही वे सेहत के लिए नुकसानदेह भी होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताने वाले हैं, जो न्यूट्रिशन का भंडार है, उस रोटी को खाने से आपको जीवनभर हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस रोटी में होता है भरपूर न्यूट्रिशन (Nutritions Roti)

हम यहां पर आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करेगी। इसे खाने से आपके शरीर में एनर्जी तो आयेगी ही साथ ही आप कभी बीमार भी नहीं पड़ेंगे। अब वो रोटी कौन सी है उसके बारे में बताएं तो वह है मिक्स्ड अनाज की रोटी। जी हां! अब यकीनन आपके मन में यही सवाल चल रहा होगा कि मिक्स्ड रोटी क्या होती है, तो बता दें कि मिक्स्ड रोटी खाने से आपको सारे जरूरी न्यूट्रिशन एक साथ मिल जायेंगे, आइए बताते हैं कि मिक्स्ड रोटी होती क्या है।


क्या होती है मिक्स्ड रोटी (Kya Hoti Hai Mixed Roti)

दरअसल मिक्स्ड रोटी अलग से नहीं आती, बल्कि गेंहू का आटा, मक्का का आटा, चना का आटा, रागी का आटा, जौ का आटा, बाजरा का आटा और सिंघाड़े के आटे को मिलाकर जो रोटी बनती है, उसे ही मिक्स्ड रोटी कहा जाता है। ये रोटी न्यूट्रिशन का बाप होती है। इसे बनाना कैसे है, इसके बारे में आपको बताएं तो दरअसल आपको इन सभी (गेंहू, चना, जौ, बाजरा, चना, रागी, मक्का और सिंघाड़ा) के आटे को एकसाथ गूंथ लेना है, और फिर नॉर्मल रोटी की तरह बना लेना है। इसे न सिर्फ बड़े, बल्कि बच्चे को भी खिला सकते हैं। इस रोटी का सेवन जिसने शुरू कर दिया, उसे कमजोरी जीवन भर नहीं होगी, एनर्जी तो मानों 24 घंटे रहेगी, कभी कोई बीमारी भी नहीं होगी, क्योंकि इसमें विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत सभी तरह के पोषक तत्व होते हैं।

Tags:    

Similar News