October 2024 Festivals List: नवरात्रि से दिवाली तक, अक्टूबर में पड़ेंगे ये त्योहार, जानें डेट समेत

October Mein Kon Kon Se Tyohar Hain: अक्टूबर महीने में कई सारे त्योहार पड़ने वाले हैं। यहां चेक करें त्योहारों और व्रत की लिस्ट, डेट के साथ।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-25 16:22 IST

October 2024 Festivals List (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

October Festivals List 2024 In Hindi: अगस्त-सितंबर की तरह अक्टूबर में भी त्योहारों (October 2024 Festivals) की लाइन लगी हुई है। अगले महीने में एक या दो नहीं बल्कि तमाम फेस्टिवल पड़ने वाले हैं। इनमें नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहार शामिल हैं। साथ ही एकादशी, शरद पूर्णिमा, प्रदोष व्रत भी अक्टूबर में रखा जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अक्टूबर में कौन-कौन से फेस्टिवल पड़ने वाले हैं। आइए देखते हैं अक्टूबर में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट (October Mein Aane Wale Tyohar Ki List)।

अक्टूबर 2024 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट (October 2024 Vrat Tyohar List In Hindi)

1- सर्वपितृ अमावस्या 2024

हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाती है। इस साल 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- शारदीय नवरात्रि 2024

पूरे देश में शारदीय नवरात्रि का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है।

3- कल्परम्भ 2024

09 अक्टूबर 2024 को कल्परम्भ पूजा है। देवी दुर्गा को आमन्त्रित करने के अनुष्ठान को कल्पारंभ कहते हैं। कल्पारम्भ को अकाल बोधन भी कहते हैं।

4- दुर्गा महानवमी 2024

इस साल 11 अक्टूबर को ही अष्टमी व नवमी व्रत व पूजन किया जाएगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- दशहरा 2024

हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस साल 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा का त्योहार है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण भी है।

6- एकादशी व्रत अक्टूबर 2024

अक्टूबर महीने में 13 अक्टूबर रविवार को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है।

7- प्रदोष व्रत अक्टूबर 2024

प्रदोष व्रत प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को होता है। अक्टूबर में यह व्रत 15 अक्टूबर और फिर 29 अक्टूबर को रखा जाएगा।

8- शरद पूर्णिमा 2024

आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार यह व्रत 16 अक्टूबर को रखा जाएगा।

9- करवा चौथ 2024 कब है

यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-संपत्ति के लिए रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।

10- अहोई अष्टमी 2024 डेट

पंचांग के अनुसार, इस साल अहोई अष्टमी व्रत 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार को रखा जाएगा।

11- रमा एकादशी 2024

इस बार 28 अक्टूबर 2024 को रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है।

12- धनतेरस/प्रदोष व्रत

29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

13- छोटी दिवाली 2024

धनतेरस के एक दिन बाद छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में छोटी दिवाली इस बार 30 अक्टूबर बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं।

14- दिवाली 2024

कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 1 नवंबर 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, दिवाली 1 नवंबर को ही मनाई जाएगी।

Tags:    

Similar News