Paratha Girl: बेहद ख़ास अंदाज़ में पराठे बना कर सड़क किनारे सर्व करतीं हैं ये लड़की , जानिए कहाँ लगातीं हैं ये ठेला

Paratha Girl: पराठा बनाकर सड़क किनारे बेचतीं हैं ये दोनों बहने जानिए क्या ख़ास हैं इसकी इस डिश में और क्यों लगी रहती है लोगों की भीड़।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-21 05:32 GMT

Paratha Girl (Image Credit-Social Media)

Paratha Girl: आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है जो पल भर में लोगों को फेमस बना देता है। कइयों को तो इन रील्स और सोशल मीडिया से मिली पॉपुलैरिटी के चलते काफी गाढ़ी कमाई करने को भी मिली है। ऐसे में आप दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानि चंद्रिका गेरा दीक्षित को भी जानते ही होंगें जिन्होंने रातों रात सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वो इतनी पॉपुलर हो गईं कि बिग बॉस ओटीटी में भी जाने का उन्हें मौका मिल गया। ऐसी ही पूई रोटी लेडी (PUY ROTI LADY) भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब फेमस हो रही हैं। आइये जानते हैं कौन है ये गर्ल और कहाँ लगाती हैं ये अपना ठेला।

जहाँ वड़ा पाव गर्ल को आज हर कोई जनता है वहीँ पूई रोटी लेडी भी कुछ ही दिनों में खूब फेमस हो गईं हैं। उन्होंने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें ये थाईलैंड की रहने वाली हैं और पराठे का ठेला लगतीं हैं। वहीँ उनका साथ उनकी बहन देतीं हैं। यहाँ आप इनका एक वीडियो भी देख सकते हैं जिसमे पुई की बहन नज़र आ रहीं हैं। दोनों बहने लोगों को खास अंदाज़ में पराठा सर्व करतीं हैं। वीडियो में आप इनके अनोखे किस्म के पराठों को बनते भी देख सकते हैं। उन्होंने केले के टुकड़ों को पतले बेले हुए पराठे में स्टफ किया और अच्छे से पकाया इसके बाद इसमें क्रीम लगाकर उन्होंने कस्टमर को सर्व किया। वहीँ पुई की बहन अंधे को भी पराठे में स्टफ करती हैं। जिसके बाद वो इसे बेहद ख़ास और खूबसूरत अंदाज़ में कस्टमर को सर्व करती नज़र आ रहीं हैं।

आपको बता दें कि ये दोनों बहने कागज़ की तरह पतला पराठा बेलतीं हैं जो रुमाली रोटी की तरह लगता है। इसके बाद वो इसे कढ़ाई में तेल पर डालकर पका लेतीं हैं। इसके बाद वो उसपर अंडा फोड़तीं हैं और उसे अच्छी तरह से पकातीं हैं। जब ये कुरकुरा हो जाता है तो कढ़ाई से निकालकर उसपर क्रीम और नमक डालकर कागज़ में लपेट देतीं हैं। इसे इसके बाद कस्टमर को सर्व करतीं हैं। इस वीडियो पर लाखों लाइक्स और कॉमेंट्स आ रहे हैं और कुछ ही समय में ये वायरल हो गया। 

Tags:    

Similar News