Orry Favourite Food: पार्टी लवर ओरी का पेट है बहुत सेंसिटिव, जानिए उनका फेवरेट फूड

Orry Favourite Food: क्या आप जानते हैं कि पार्टी लवर ओरी को एक्चुअली में खाने में क्या पसंद है? आइए हम आपको बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-30 08:30 GMT

Orry Favourite Food (Photo- Social Media)

Orry Favourite Food: ओरी के नाम से तो अब आप सब वाकिफ हो चुके होंगे, वह कौन हैं और वो करते क्या हैं, यकीनन इस सवाल का जवाब भी आप सभी को मिल गया होगा, क्योंकि पिछले दिनों देश भर की जनता के बीच यही सवाल छाया हुआ था कि ओरी हैं कौन और वह करते क्या हैं, जिसके बाद सलमान खान के शो बिग बॉस में और साथ ही करण जौहर के चैट शो "कॉफी विद करण" में आकर ओरी ने इन सभी सवालों का जवाब दे दिया था। जैसा कि आप सब जानते हैं कि ओरी अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट होते हैं, ऐसी एक भी पार्टी नहीं होती, जो ओरी के बिना होती हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पार्टी लवर ओरी को एक्चुअली में खाने में क्या पसंद है? आइए हम आपको बताते हैं।

ये फूड है ओरी का फेवरेट (Orry Favourite Food)

बॉलीवुड सेलेब्स की कोई पार्टी हो रही हो और वहां पर ओरी न दिखें ऐसा हो ही नहीं सकता, खासतौर पर अगर वह पार्टी बॉलीवुड के स्टार किड्स की हो, तब तो ओरी वहां ना हों, ऐसा पॉसिबल ही नहीं है। ओरी अंबानी से लेकर हर बड़े से बड़े सेलेब्स की पार्टी में शिरकत करते हैं, अक्सर ही बॉलीवुड हसीनाओं के साथ लंच पर या डिनर पर भी स्पॉट किए जाते हैं, अब ओरी इतनी पार्टी करते हैं तो उन्हें देख सबको यही लगता है कि ओरी कुछ फैंसी खाने के दीवाने होंगे, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है, जी हां! ओरी ने खुद बताया है कि उन्हें सादा भोजन की पसंद है और उनका पसंदीदा भोजन का नाम सुन आप यकीनन एक पल के लिए हैरान हो जाएंगे।


ओरी को पसंद है दाल राइस (Orry Favourite Food Is Dal Rice)

सेलिब्रिटी स्टार किड्स के फेवरेट ओरी को सिंपल दाल राइस खाना बहुत पसंद है, वे एक छोटी कटोरी को पहले राइस से पूरा भरते हैं, उसके बाद उसे एक प्लेट में रखते हैं और उसके बगल-बगल दाल डालकर, केक की तरह ओरी दाल राइस खाते हैं।



ओरी का बेसिक खाना है कर्ड राइस (Orry Favourite Dish Curd Rice)

दाल राइस तो ओरी को पसंद है ही, इसके अलावा कर्ड राइस भी ओरी का फेवरेट है। क्योंकि ओरी ने बताया कि उनका पेट बहुत सेंसिटिव है, इसलिए वह बहुत ही बेसिक खाना खाते हैं। कर्ड के साथ बासमती राइस ही खाते हैं। ओरी को खाना बनाना भी आता है, उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय वह कुकिंग करते थे।

Tags:    

Similar News