Premanand Ji Maharaj Satsang: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कैसे आप अपने मन को अपने बस में रख सकते हैं

Premanand Ji Maharaj Satsang: वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज ने मन को कैसे आप अपने बस में रख सकते हैं इसका आसान रास्ता बताया। आइये जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Update:2024-03-03 11:27 IST

Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि मन आपको कई बार भले ही भटकाए लेकिन आपका जो धर्म है उसे आपको पूरा करना चाहिए। आइये जानते हैं कि मन को एकाग्र रखने के लिए महाराज जी ने क्या बताया है।

प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो

प्रेमानंद जी अपने प्रवचनों द्वारा लोगों को सही रास्ता दिखाने का प्रयास करते थे वहीँ उन्होंने अपने भक्तों को बताया कि अगर आपका मन बार बार भटक रहा है तो आपको उसे घुमा फिर के वहीँ वापस लाना है। उन्होंने बताया कि अगर आप प्रभु भजन में हैं नाम जप कर रहे हैं तो आपका मन अगर बार बार भटक रहा है तो आपको उसे वापस लेकर आना है। उन्होंने कहा ऐसे में हम मन के आगे हार जाते हैं लेकिन घ्रुवदास जी कहते हैं कि मन आजतक जो तूने कहा वो मैंने किया लेकिन अब जो में तुझसे कह रहा हूँ वो तू कर अब।

प्रेमानंद जी ने कहा कि हमे अपने मन से लड़ने के लिए हिम्मत चाहिए और किसी से नहीं लड़ना है हमें। मन से जीत गए तो सच्चे गुरु बन जाओगे। जब तुम भजन में या प्रभु का ध्यान लगाओगे तब वो तुम्हे घुमा घुमाकर मरेगा। तुम्हे ये करना है कि उसे घुमा घुमा कर नाम में लाना है मन से कहना है कि चल कह राधा राधा राधा...... मन की एक बात न सुनो उस समय। बार बार जब आप मन को संसार से घसीट कर नाम पे लेकर आओगे तो वो कमज़ोर पड़ जायेगा। और वो तुम्हारे अधीन होने लगेगा।

उन्होंने बताया कि भोगने से कुछ नहीं होगा न भोगने से सबकुछ होगा। भोगने से शांति नहीं मिलेगी न भोगने से शांति मिलेगी। जो मन न चाहे वो हो जाये वो सौभाग्य है जो मन चाहे वो हो जाये वो सौभाग्य नहीं है। 

Tags:    

Similar News