Premanand Ji Maharaj: सत्संग करते समय भावुक हुए प्रेमानंद जी महाराज, बहने लगी अश्रु धार, खुद को सम्भालना हुआ मुश्किल

Premanand Ji Maharaj: इस समय प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे महाराज जी की आँखों से आँसुओं की धरा बह रही है।

Update:2024-03-09 11:02 IST

Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj: वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर महाराज जी काफी पॉपुलर हैं और अपने भक्तों को सत्मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं। उनके लिए कहा जाता है कि अगर कोई उनके सत्संग को पूरे मन से सुनता है तो राधा रानी बेहद प्रसन्न होतीं हैं। महाराज जी अक्सर अपने सत्संग में लोगों के कई तरह की दुविधा को दूर करते हैं लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो भावुक हो गए ,आइये जानते हैं ऐसा क्या हुआ जो महाराज जी की आँखों से बहने लगे आंसू।

भावुक हुए प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज भगवान् शिव के बारे में बात करते करते भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से ही आज वो यहाँ हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्ही की वजह से उन्हें वृन्दावन का अनुभव हुआ। अगर भोलेनाथ कृपा न करते तो हमे तो पता ही नहीं था कि वृन्दावन क्या है। राधा वल्लभ का प्रादुर्भाव भी शिव जी के ह्रदय से हुआ था।

इसी बीच मंत्रोचारण करते करते महाराज जी की आँखों से अश्रु धारा बहने लगी और वो बेहद भावुक हो उठे। इसके बाद महाराज जी ने कहा क्या करें पुरानी दोस्ती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि शिव जी की कृपा से ही वो आज यहाँ हैं। जब महादेव की चर्चा होती है तो वो भावुक हो जाते हैं। जैसे गाडी अचानक चल रही हो और कोई मोड़ आ जाये तो संभालना मुश्किल पड़ता है। ऐसे ही जब सहेज चर्चा हो रही है तो जब भोलेनाथ का ज़िक्र आ जाता है तो शिव चरित्र को कहते हुए भावुक हो जाते हैं। 

Tags:    

Similar News